Latest Updates
-
Miss Universe India 2026: कौन हैं केजिया लिज मेजो? 19 की उम्र में जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब -
Eid-E-Milad-Un-Nabi 2026: ईद मिलाद-उन-नबी कब है? जानें तारीख, महत्व और कैसे मनाया जाता है ये दिन -
रक्षाबंधन 2026 पर पंचक और चंद्र ग्रहण का साया! राखी बांधना शुभ या अशुभ? जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त -
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस
ज्यादा ऑलिव ऑयल खाना भी तबीयत कर सकता है खराब, यहां जानें नुकसान
Side effects of olive oil: ऑलिव ऑयल सेहत के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। लेकिन इसका अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। कुछ लोगों के लिए ऑलिव ऑयल खाना जहर समान हो सकता है।
क्योंकि कुछ लोगों को इसके अधिक सेवन से एलर्जी, पाचन संबंधी समस्याएं और अन्य दिक्कतें हो सकती हैं। यदि आप वजन नियंत्रित रखना चाहते हैं, तो इसे सीमित मात्रा में ही खाएं। संतुलित आहार के रूप में ही इसका उपयोग करें ताकि इसके फायदों का लाभ मिले और नुकसान से बचा जा सके। आइए जानते हैं ऑलिव ऑयल खाने के नुकसान क्या होता है?

ऑलिव ऑयल का अधिक सेवन क्यों हो सकता है नुकसानदायक?
वजन बढ़ने का खतरा
ऑलिव ऑयल में अन्य कुकिंग ऑयल की तुलना में अधिक कैलोरी होती है। लगभग 15ml ऑलिव ऑयल में 120 कैलोरी होती हैं, जिससे वजन बढ़ने का खतरा रहता है।
डाइजेशन की दिक्कत
ऑलिव ऑयल का ज्यादा सेवन पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है। अधिक मात्रा में इसे खाने से अपच, गैस और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए संतुलित मात्रा में ही इसका सेवन करें।
एलर्जी की दिक्कत
कुछ लोगों को ऑलिव ऑयल से एलर्जी हो सकती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इसका अधिक सेवन खुजली, रैशेज या स्किन इरिटेशन का कारण बन सकता है। यदि आप पहली बार ऑलिव ऑयल इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसे कम मात्रा में ही आजमाएं।
किस तरह करें इस्तेमाल?
डायटीशियन के अनुसार, रोजाना एक या दो चम्मच ऑलिव ऑयल का सेवन सुरक्षित माना जाता है। इसे सलाद की ड्रेसिंग, हल्की सब्जियों या सूप में मिलाकर खा सकते हैं। ध्यान रखें कि ऑलिव ऑयल को डीप फ्राइंग के लिए इस्तेमाल न करें, क्योंकि ज्यादा गर्म करने से इसके न्यूट्रिएंट्स खत्म हो सकते हैं। किसी स्वास्थ्य समस्या के मामले में, इसे डॉक्टर की सलाह से ही लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications