Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
लीवर डैमेज होने पर चेहरे देने लगता है ये संकेत, नजरअंदाज न करें जल्द डॉक्टर से मिले
Early Signs and Causes of Liver Failure : लीवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने, पाचन सुधारने, हार्मोन संतुलन बनाए रखने और विटामिन-प्रोटीन स्टोर कर शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। लीवर की सही कार्यप्रणाली जीवन के लिए जरूरी है। इसकी देखभाल के लिए खानपान पर ध्यान देना आवश्यक है।
कई बार लीवर में समस्या होने पर लक्षण चेहरे और शरीर में दिखने लगते हैं। पीलिया, थकावट, कमजोरी, पेट दर्द या सूजन, भूख कम लगना, उल्टी, मितली और काले या गहरे रंग का पेशाब होना लीवर खराबी के सामान्य लक्षण हैं। यदि इनमें से कोई लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

पीलिया
पीलिया लीवर खराबी का एक सामान्य लक्षण है, जिसमें त्वचा और आंखें पीली हो जाती हैं। यह तब होता है जब लीवर बिलीरुबिन को प्रभावी ढंग से प्रोसेस या साफ नहीं कर पाता।
स्किन में खुजली
लीवर की खराबी से खून में विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं, जिससे त्वचा पर खुजली हो सकती है। यह समस्या लीवर के सही से काम न करने के कारण होती है और समय पर इलाज आवश्यक है।
फटे नाखून और पीली त्वचा
लीवर खराब होने पर नाखूनों का रंग पीला हो सकता है, और त्वचा में रूखापन या दरारें दिखाई दे सकती हैं। यह लीवर की समस्या का संकेत है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
स्किन पर धब्बे के निशान
लीवर की खराबी के कारण त्वचा पर हल्के या गहरे रंग के धब्बे दिख सकते हैं, जिन्हें "लिवर स्पॉट्स" कहा जाता है। ये धब्बे लीवर के सही से काम न करने के कारण खून में मौजूद विषाक्त पदार्थों के त्वचा पर असर के रूप में उभरते हैं। आमतौर पर ये निशान शरीर के उन हिस्सों पर दिखाई देते हैं, जो सूरज की रोशनी के संपर्क में अधिक रहते हैं, जैसे चेहरा, हाथ या गर्दन। यदि ऐसे लक्षण नजर आएं, तो यह लीवर की समस्या का संकेत हो सकता है, जिसके लिए चिकित्सीय परामर्श जरूरी है।
लीवर की बीमारियां
लीवर की खराबी के कारण कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं, जैसे लीवर सिरोसिस, हेपेटाइटिस, फैटी लीवर, लीवर कैंसर और लीवर फेलियर। ये सभी बीमारियां लीवर की कार्यक्षमता को प्रभावित करती हैं और शरीर के सामान्य कामकाज को बाधित कर सकती हैं। लीवर फेलियर जैसी समस्याएं जीवन के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं। यदि लीवर से जुड़ी कोई समस्या महसूस हो, तो इसे अनदेखा न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। समय पर इलाज से इन बीमारियों के गंभीर प्रभावों को रोका जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
