Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
सिर्फ पूजा में ही काम नहीं आता है 'कपूर', आयुर्वेद में बताया है दवा, इन बीमारियों का करता है इलाज
health Benefits of camphor : हिन्दू धर्म में पूजा या हवन में कपूर जलाने का एक खास महत्व है। माना जाता है कि कपूर जलाने से घर में सुख-शांति का वास होता है और घर का वातावरण भी शुद्ध रहता है। इसके अलावा इसकी खुश्बु से आसपास मौजूद बैक्टीरिया एवं वायरस का भी खात्मा होता है। कपूर का पूजा में इस्तेमाल करने के तो कई सारे लाभ है साथ ही सेहतके लिए भी यह बहुत ज्यादा फायदेमंद है? और शरीर की कई परेशानियों को चुटकियों में दूर कर सकता है?
आयुर्वेद में कपूर के कई सारे फायदों का जिक्र किया गया है। कपूर में खूब एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होता है। आइए जानते हैं कैसे कपूर करता है आपकी सेहत की रक्षा।

दर्द को करता है कम
कपूर का इस्तेमाल पेन रिलीफ के तौर पर भी किया जा सकता है। किसी घाव या चोट पर कपूर लगाने से दर्द से राहत मिल सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं, मांसपेशियों और जोड़ों में होने वाले दर्द से भी यह राहत दिलाता है। दर्द या चोट वाली जगह पर कपूर को पानी में अच्छे से मिलाकर लगाएं। इससे दर्द तो कम होगा ही और घाव भी जल्दी भर जाएगा।
खुजली से राहत
अगर आप शरीर के किसी हिस्से में लगातार खुजली महसूस कर रहे हैं तो कपूर की मदद से खुजली से निजात पा सकते हैं। इसके लिए नारियल तेल में कपूर डालकर खुजली वाली जगह पर मसाज करना होगा। ऐसा करने से आपको खुजली की समस्या गायब हो जाएगी।
बालों में डैंड्रफ
अगर आपके बालों में डैंड्रफ हैं तो नारियल के तेल में कपूर मिलाकर सिर की मसाज करने से आपको डैंड्रफ से जल्द छुटकारा मिल जाएगा।
सांस से जुड़ी दिक्कतों से राहत
कपूर में डिकॉन्गेस्टिव गुण पाया जाता है, जो गले से लेकर फेफड़े तक होने वाली सूजन को कम करता है और खांसी पर काम करता है। यह सांस से जुड़ी समस्याओं से भी राहत दिलाता है।
पैरों की सूजन कम करें
पैरों में सूजन को कम करने के लिए गर्म पानी में कपूर और नमक मिलाकर कुछ देर के लिए पैरों को इस पानी में डुबाकर रखे। यह सूजन और दर्द कम करने में मदद करेगा। इससे नसों में हो रहे दर्द से छुटकारा मिलेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
