Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
सर्दियों में क्यों खाना चाहिए चने का सत्तू? वेटलॉस से लेकर मिलते हैं ये 5 फायदे
Gram Sattu Benefits : सर्दियों में चने के सत्तू का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। ये सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करता है। जाड़े में ये फूड शरीर को गर्मी देने के साथ शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स और फाइबर न सिर्फ आपके शरीर को एनर्जेटिक रखने के साथ ही पाचन तंत्र को भी मजबूत करता हैं। चने के सत्तू में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो सर्दियों में खासे फायदेमंद होते हैं।
चलिए जानते हैं क्यों सर्दियों में चने के सत्तू को डाइट का हिस्सा क्यों बनाना चाहिए और सर्दियों के मौसम में सेहत को कैसे सेहतमंद रखता है।

पोषण तत्व से भरपूर है सत्तू
चने का सत्तू में उच्च पोषण पाया जाता है। चने के सुखाकर भूना जाता है, जिससे इसमें मौजूद सभी पोषक तत्व बरकरार रहते हैं। चने के सत्तू में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैंगनीज और मैग्नीशियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह एक अच्छा प्रोटीन का स्रोत है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के लिए इसे ऊर्जा का पावरहाउस भी कहा जाता है। प्रोटीन शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक होता है और सत्तू इसका अच्छा स्रोत हो सकता है।
वजन कम करने में मदद करता है
आजकल मोटापा एक आम समस्या बन गया है। अनहेल्दी खानपान और बढ़ती लाइफस्टाइल की वजह से लोग अधिक वजन का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में, वजन घटाने के लिए सही डाइट बहुत जरूरी है। चने का सत्तू वजन घटाने में मदद कर सकता है। चूंकि यह कम कैलोरी वाला और फाइबर से भरपूर भोजन है, इसलिए यह वजन नियंत्रण करने के लिए बहुत उपयोगी है।
ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल
चने का सत्तू ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। चने के सत्तू में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है और यह धीरे-धीरे पचता है। इससे ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव नहीं आता। साथ ही, सत्तू में उच्च फाइबर होने से ब्लड शुगर अवशोषण धीमा हो जाता है। यह डायबिटीज रोगियों के लिए लिए अच्छा होता है।
पाचन में सहायता
सर्दियों का मौसम अक्सर गरिष्ठ और भारी भोजन खाने को प्रोत्साहित करता है। चने का सत्तू, अपने प्राकृतिक पाचन गुणों के साथ, एक रक्षक हो सकता है। यह पेट को आराम देता है और उचित पाचन को बढ़ावा देता है, असुविधा और पाचन संबंधी समस्याओं को रोकता है जो सर्दियों की दावत के दौरान आम हो सकती हैं।
कैसे बनाएं सत्तू ड्रिंक
पहले रातभर के लिए एक चम्मच चिया बीज भिगा लें, फिर एक गिलास पानी में एक चम्मच सत्तू डालें और चिया के बीज को मिक्स कर लें। इसपर से एक चुटकी काला नमक और नींबू डाल दें। इसके बाद हर रोज सुबह इसे मिक्स करके खाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications