Latest Updates
-
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
जोड़ों का दर्द हो या फिर खांसी जुकाम, इस मैजिकल तेल की दो बूंदे कर देगी सारी मुश्किलें आसान
बदलते मौसम में शरीर में दर्द, जैसे कि हाथ, पैर, सिर दर्द या बदन दर्द, एक सामान्य समस्या हो सकती है। फिजियोथेरेपिस्ट पूजा चौधरी के अनुसार, इन समस्याओं से निजात पाने के लिए नीलगिरी का तेल एक अच्छा उपाय है। जो सर्दी में कई तरह की समस्याओं से राहत देता है।
नीलगिरी का तेल, जिसे हम अक्सर इुकालिप्टस ऑयल के नाम से भी जानते हैं। नीलगिरी का तेल एक बहुपरकारी तेल है, लेकिन इसका उपयोग करते समय ध्यान रखना चाहिए कि इसे त्वचा पर सीधे लगाने से पहले हमेशा एक कैरियर ऑयल के साथ मिश्रित किया जाए। इसके फायदे सुन इस सर्दी आप इसे जरूर घर में ले आएंगी।

सांस की तकलीफ दूर करें
नीलगिरी का तेल श्वसन संबंधी समस्याओं जैसे कि सर्दी, खांसी और ब्रोंकाइटिस के इलाज में मदद कर सकता है। यह वायुमार्गों को खोलने और सांस लेने में आसान बनाने में सहायक होता है।
एंटीसेप्टिक गुण
इसमें एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो त्वचा पर संक्रमण को रोकने और घाव भरने में मदद कर सकते हैं।
सूजन कम करना
यह तेल सूजन को कम करने में सहायक है, जिससे मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द में राहत मिल सकती है।
प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना
नीलगिरी का तेल प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद कर सकता है, जिससे शरीर विभिन्न बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है।
तनाव और चिंता में राहत
इस तेल की सुगंध तनाव और चिंता को कम करने में सहायक होती है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।
फंगल और बैक्टीरियल संक्रमण से बचाव
नीलगिरी का तेल फंगल और बैक्टीरियल संक्रमण को फैलने से रोकता है। इसलिए कोई भी घाव होने पर आप इस दवा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
मच्छरों से बचाव
नीलगिरी का तेल एक प्राकृतिक कीट नाशक के रूप में कार्य करता है, जो मच्छरों और अन्य कीटों को दूर रखने में मदद करता है। इसकी खुशबू सूंघ मच्छर आसपास नहीं आते हैं। इसकी दो बूंदे आप कपडे में लगा लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
