Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
नवरात्रि के व्रत में आप भी फलाहारी में खाते हैं खूब आलू? फिर इसके नुकसान भी जान लें
नवरात्रि के व्रत शुरु हो चुके हैं, अक्सर फलाहार में लोग आलू का जरुर सेवन करते हैं। आलू का हलवा, आलू के चिप्स, फ्राई आलू और आलू की सब्जी, साबूदाना और आलू की खिचड़ी। इसके अलावा नवरात्रि के व्रत में आलू का सेवन सबसे ज्यादा इसलिए भी किया जाता है क्योंकि यह जल्दी पकते हैं और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस करवाते हैं। आलू को विभिन्न तरीकों से खाया जाता है जैसे उबले हुए, हाफ फ्राई या डीप फ्राई। हालांकि, डीप फ्राई आलू खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है, खासकर व्रत के दौरान जब शरीर को हल्का और पोषक आहार चाहिए।
हालांकि व्रत के दौरान डीप फ्राई आलू खाने के भी खूब नुकसान हैं। डीप फ्राई आलू का अधिक सेवन करने से निम्नलिखित स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

वजन बढ़ना
डीप फ्राइड आलू में अत्यधिक मात्रा में तेल होता है, जिससे अनावश्यक कैलोरी का सेवन होता है। यह वजन बढ़ाने का एक प्रमुख कारण है, खासकर अगर इसे नियमित रूप से खाया जाए।
पाचन तंत्र पर बुरा असर
तला हुआ खाना पचने में कठिन होता है, जिससे पेट में भारीपन और गैस्ट्रिक समस्याएं हो सकती हैं। तले हुए आलू में ट्रांस फैट की मौजूदगी पाचन तंत्र के लिए हानिकारक साबित हो सकती है।
दिल की बीमारियां
डीप फ्राइड आलू का अधिक सेवन शरीर में कोलेस्ट्रॉल स्तर को बढ़ा सकता है, जो हृदय संबंधी समस्याओं जैसे हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाता है। ट्रांस फैट दिल के लिए हानिकारक होते हैं और इसे खाने से हृदय रोगों का खतरा बढ़ सकता है।
ब्लड शुगर में वृद्धि
डीप फ्राय आलू में मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स और ऑयल की मात्रा ज्यादा होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है, जिससे डायबिटीज जैसी समस्याओं का खतरा रहता है।
सूजन
डीप फ्राई खाना शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है जिससे गठिया जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसके अलावा, यह शरीर में सूजन और जलन की स्थिति को भी बढ़ावा देता है, जिससे दीर्घकालिक बीमारियां हो सकती हैं।
अतिरिक्त कैलोरी
डीप फ्राइड आलू में अत्यधिक मात्रा में कैलोरी होती है, जिससे व्रत के दौरान शरीर में ऊर्जा की अनावश्यक वृद्धि हो जाती है, लेकिन इसमें न्यूट्रिशियन जीरो होता है।
इस बात का ध्यान रखें
व्रत के दौरान डीप फ्राइड आलू से बचना चाहिए और इसके बजाय उबले या हाफ फ्राई आलू का सेवन करना बेहतर होता है। उबले हुए आलू शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ हल्के और पचने में आसान होते हैं, जिससे सेहत पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता। इसके अलावा रोजाना आलू खाने से बचे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
