Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
टीनएज में ब्रेस्ट कैंसर होने पर दिखते हैं ये 6 संकेत और लक्षण, समय रहते हो जाएं अलर्ट!
स्ट कैंसर एक घातक और जानलेवा बीमारी है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। कई लोगों को लगता हैं कि ब्रेस्ट कैंसर सिर्फ ज्यादा उम्र की महिलाओं को ही शिकार बनाता है लेकिन आपको बता दें कि इस खतरनाक बीमारी का उम्र से कोई लेना-देना नहीं हैं।। टीनएज में भी यह बीमारी किशोरियों को अपना शिकार बना सकता है। हालांकि ऐसे मामले दुलर्भ आते हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं हैं कि हम इस खतरे से मुंह मोड लें। हालांकि इस बीमारी के पीछे लाइफस्टाइल से जुडे कई कारण हो सकते हैं। हम आपको टीनएज लड़कियों में ब्रेस्ट कैंसर के 8 संकेत और लक्षण बता रहे हैं। स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षणों को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, इसलिए इन पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। ऐसे में आइए ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण और कारण के बारे में जानते हैं।

टीनएजर्स में ब्रेस्ट कैंसर के कारण
टीनएज में ब्रेस्ट कैंसर के मामले काफी कम देखने को मिलते हैं। एक्सपर्ट की मानें तो शरीर में कोशिकाओं और डीएनए में बदलावइस बीमारी का खतरा बढ़ा सकती है।
- आजकल कम उम्र में भी टीनए, सिगरेट और शराब का सेवन करने लगते हैं जो इस कैंसर की वजह बन सकते हैं।
- हानिकारक किरणों के संपर्क में अधिक समय बिताना
- अगर आपके परिवार में किसी को स्तन कैंसर रहा है, तो आपका खतरा बढ़ सकता है।
- खराब खानपान और शारीरिक गतिविधि की कमी स्तन कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं।
- महिला हार्मोन एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन स्तन कैंसर के विकास में भूमिका निभा सकते हैं।
- मोटापे से पीड़ित महिलाओं में स्तन कैंसर का खतरा ज्यादा होता है।
टीनएजर्स में ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण
- स्तन में गांठ महसूस होना
- स्तनों में दर्द और सूजन
- स्तन की त्वचा में गड्ढे होना
- गांठ का साइज बढ़ना
- गांठ का सख्त महसूस होना
- थकान और कमजोरी महसूस होना
- स्तन के आकार या निप्पल में अस्पष्ट परिवर्तन
ब्रेस्ट कैंसर से बचने के उपाय
- इस बीमारी से बचने के लिए टीनएज को धूम्रपान, सिगरेट और शराब के सेवन से परहेज करना चाहिए।
- कम उम्र से हेल्दी लाइफ जीने का तरीका सीखना चाहिए।
- रोजाना एक्सरसाइज करने से इस बीमारी से काफी हद तक बचा जा सकता है।
- तनाव दूर रहे।
- हेल्दी और पौष्टिक चीजों का सेवन करने से शरीर को कई बीमारियों से बचाया जा सकता है
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
