Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
मीठे जहर से कम नहीं हैं खांसी की दवा, ओवरडोज से जा सकती हैं जान, बच्चों को देने से पहले 100 बार सोचें
side effects of an overdose of cough syrup: खांसी या फिर गले की खराश में कफ सिरप पीना एक आम बात है। हालांकि इसे कभी भी डॉक्टर की सलाह के बगैर नहीं पीना चाहिए। कफ सिरप उन दवाओं में से एक हैं जो आसानी से OTC (ओवर द काउंटर) मिल जाते हैं।
बिना डॉक्टर की सलाह के मनमाने तरीके से कफ सिरप पीना बहुत खतरनाक हो सकता है। अगर आप डायग्नोसिस के बाद डॉक्टर की सलाह पर कफ सिरप ले रहे हैं, तो ये सेफ है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन ज़रूरत से ज़्यादा कफ सिरप आपकी जान भी ले सकता है।

कफ सिरप के साइड इफेक्ट्स क्या हैं?
बाजार में बहुत सारे कफ सिरप उपलब्ध हैं और हर एक अलग कंपोजिशन से बना है। लोग डॉक्टर के बिना सलाह लिए इसे मनमर्जी तरीके से पीना शुरु कर देते हैं, जबकि कफ सिरप का सेवन हमेशा उतना ही करें, जितना की डॉक्टर ने तय किया है। इसकी डोज़ खुद से बढ़ाने से कई तरह की दिक्कतें शुरू हो सकती हैं।
कफ सिरप के साइड-इफेक्ट्स में दिल की धड़कने बढ़ना, चक्कर आना, बेहोशी महसूस होना, धुंधला दिखना, मितली, उल्टी, नींद आने में दिक्कत, सिर दर्द शामिल हैं। यानी ज़रूरत से ज़्यादा कफ सिरप आपके दिल को नुकसान पहुंचाता है। अगर इनमें से कोई भी लक्षण लंबे समय तक रहता है, या फिर गंभीर हो जाता है, तो फौरन डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
दिल के लिए खतरनाक
कुछ ऐसे कफ सिरप भी है जो अधिक मात्रा में लेने पर दिल की धड़कन को बढ़ा देती हैं। इससे एरिथमिया (अनियमित दिल की धड़कन) और दिल का दौरा पड़ सकता है। कुछ कफ सिरप में सिडेशन इफेक्ट होता है। अधिक मात्रा में लेने से व्यक्ति पूरे दिन गहरी नींद में रहता है। इसके अलावा रेस्पिरेटरी डिप्रेशन (श्वसन अवसाद) की समस्या भी हो सकती है।
बच्चो को देते हुए रहे सावधान
बड़ों और बच्चों को दी जाने वाली कफ सिरप में भी काफी अंतर होता है। बच्चे को कभी भी ऐसी दवा न दें जो वयस्कों के लिए हो। अपने बच्चे को समान सामग्री वाली दो प्रकार की दवाएं देने से पहले अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें। बच्चों का मेटाबोलिज्म एक वयस्क से अलग होता है। कुछ दवाएं ऐसी हैं जो चार साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं दी जा सकती है। यदि डॉक्टर के द्वारा बताई दवा से फायदा नहीं हो रहा तो डॉक्टर से फिर से परामर्श लें। किसी भी परिस्थिति में बच्चों को दवा की ओवरडोज देने से बचें।

खांसी के लिए सिरप लेते वक्त इन बातों को याद रखें:
- डॉक्टर की सलाह के बिना कभी भी डोज़ को न बढ़ाएं।
आपकी उम्र के हिसाब से जो डोज़ बताई गई है, उससे ज़्यादा कभी न लें।
- दवाई के डिब्बे में लिखी बातों को ध्यान से पढ़ें। हमेशा खुराक को नाप कर ही लें।
- अगर दवाई के बावजूद आपके लक्षण एक हफ्ते में नहीं सुधरते हैं, या फिर आप सिर्द दर्द जैसे दूसरे लक्षणों से गुज़रने लगते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें।
- दवाई खाने के बाद अगर आपकी दिल की धड़कने बढ़ जाती हैं, स्वभाव में बदलाव आता है, घबराहट, पेशाब करने में दिक्कत या फिर दौरे पड़ते हैं, तो फौरन दवाई को बंद कर दें।
घरेलू उपाय से करें इलाज
खांसी या खराश होने पर सबसे पहले घर में ही घरेलू उपाय ट्राय करें। यकीन मानिए इनका कोई साइडइफेक्ट नहीं होता है।
- नमक के पानी से गरारे करें। इससे गले के दर्द और सूजन कम होगी।
- आप अदरक का रस, शहद और गर्म सूप पी सकते हैं, इससे तुरंत आराम मिल सकता है।
- इसमें गुनगुना पानी, गर्म सूप, चाय आदि का सेवन भी राहत देता है।
- आप स्टीम ले सकते हैं, इससे नाक और गले का रूखापन दूर होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
