Latest Updates
-
Jyeshtha Gauri Pujan 2026: क्यों करते हैं गौरी पूजा? जानें गौराई माता को घर लाने का शुभ मुहूर्त और सही विधि -
पुरुषों की फर्टिलिटी पर असर डाल सकती हैं रोजमर्रा की ये 3 आदतें, फर्टिलिटी डॉक्टर ने दी वार्निंग -
दुनिया की पहली रोबोट-असिस्टेड सिरेमिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी, एक्सपर्ट्स ने बताए फायदे -
UPI Payment Rules: UPI के किन ट्रांजैक्शन पर लगेगा चार्ज, क्या रहेगा फ्री? जानें आपके हर जरूरी सवाल का जवाब -
Vishwakarma Puja 2026: विश्वकर्मा पूजा आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और भगवान विश्वकर्मा की आरती -
Vishwakarma Puja 2026 Wishes: विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद...विश्वकर्मा पूजा पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Happy Birthday PM Narendra Modi: आज पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर इन खास संदेशों के साथ दें उन्हें शुभकामनाएं -
खाना खाने के बाद क्यों बढ़ जाता है ब्लड शुगर? जानें पोस्टप्रांडियल हाइपरग्लाइसीमिया क्या है? -
खाना खाने के बाद पेट फूलने से हैं परेशान? दादी मां के ये 5 घरेलू नुस्खे आएंगे काम -
बच्चों के लिए हर 'हेल्दी' स्नैक नहीं होता सेहतमंद, खरीदते समय इन बातों पर जरूर दें ध्यान
Arhar Dal Side effect: क्या आपको खूब पसंद हैं अरहर की दाल? ज्यादा खाने के नुकसान जान लें
Side effect Of Arhar Dal : दाल चावल भारतीयों के मुख्य आहार का हिस्सा है। हम कई तरह की दाल खाते हैं लेकिन सबसे ज्यादा लोग अरहर की दाल खाना पसंद करते हैं क्योंकि यह स्वाद में अच्छी लगने के साथ ही जल्दी भी बन जाती है। अरहर को तुअर के नाम से भी जाना जाता है।
अगर आपको अरहर की दाल खूब ज्यादा पसंद हैं और आप इसे चाव से खाना पसंद करते हैं तो ध्यान रखें इसे ज्यादा खाना आपके लिए सेहत के लिए घाटे का सौदा हो सकता है। जी हां, अरहर की दाल खाने के जितने फायदे इसे ज्यादा खाने के उतने ही नुकसान हैं।

किडनी की समस्या बढ़ा सकता है
जिन लोगों को किडनी में पथरी हैं या अन्य समस्याएं हैं उन्हें इस दाल से जरा दूरी बनाकर ही रखना चाहिए। अरहर की दाल में खूब पोटैशियम होता है। उन्हें अरहर दाल का सेवन नहीं करना चाहिए।
यूरिक एसिड की समस्या
जिन लोगों को यूरिक एसिड की समस्या हैं उन्हें तो इस दाल का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें प्रोटीन बहुत ज्यादा मात्रा में होती है, जिसे खाने से यूरिक लेवल अनियंत्रित हो सकता है। जिसकी वजह से गठिया की समस्या हो सकती है।
एसिडिटी बढ़ाएं
जो लोग अपच और एसिडिटी की समस्या से गुजर रहे हैं उन्हें रात के समय तो इस दाल का बिल्कुल भी सेवन नहीं करना चाहिए। इस दाल को पचने में समय लगता है, जिसकी वजह से पेट दर्द और डकार, गैस बन सकती है। एसिडिटी बढ़ने से कारण सिर दर्द भी हो सकता है।
बढ़ा सकती है कब्ज
अरहर की दाल में प्रोटीन होता है, जिसे पचाने के लिए पाचन तंत्र को खूब काम करना पड़ता है। ज्यादा खाने से कब्ज भी हो सकती है।
हाइपरक्लेमिया
अरहर की दाल में भारी मात्रा में पोटैशियम होता है। जो रक्त में पोटेशियम की मात्रा का बढ़ने की वजह भी बन सकता है। जिसकी वजह से दिल की धड़कन बंद होना और कार्डियक अरेस्ट का कारण बन सकता है।
कब खानी चाहिए अरहर दाल?
अरहर की दाल का सेवन हम दोपहर के खाने से लेकर रात के खाने तक में करते हैं। साथ ही आपको ध्यान रखना होगा कि नॉनवेज के साथ अरहर की दाल का सेवन करने से परहेज करें क्योंकि दोनों में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है जो शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बिगाड़ सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
