Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Yellow Watermelon Benefits : कभी खाया है पीला तरबूज? फायदे जान जरुर खाना चाहेंगे आप!
Yellow Watermelon Benefits : गर्मियों में तरबूज की डिमांड बढ़ जाती है। लाल-लाल रसीले तरबूज खाने की इच्छा तो हर किसी की होती है। लेकिन आपने कभी पीले तरबूज खाएं हैं? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लाल तरबूज से कहीं ज्यादा बेहतर होता है पीला तरबूज!
इसकी खूबियों के चलते इसे खाने वालों के बीच इस फल को लेकर इसकी डिमांड खूब बढ़ी है और लोग अब इस तरबूज को ज्यादा अच्छा मानते हैं। आइए जानते हें पीले तरबूज को खाने के फायदे और इससे जुड़ी जानकारी।

कहां से आया है पीला तरबूज
पीले तरबूज की खेती सबसे पहले अफ्रीका में हुई लेकिन धीरे-धीरे यह पूरी दुनिया में पहुंच गया। यूरोपियन, अमेरिकन और चायनीज बाजार में इसकी खूब डिमांड हैं। भारत में अब इसकी राजस्थान समेत कई जगह पर खेती होती है और पीला तरबूज मार्केट में आसानी से देखा जाता है।
तरबूज का रंग पीला कैसे हुआ?
दरअसल विज्ञान के मुताबिक तरबूज का रंग लाइकोपीन नाम का एक केमिकल पर निर्धारित करता है। इसकी अधिकता की वजह से तरबूज का रंगलाल होता है। जबकि पीले तरबूज में लाइकोपीन नामक केमिकल ज्यादा नहीं पाया जाता है। इसी वजह से इसका रंग पीला होता है। पीला तरबूज लाल के मुकाबले बहुत मीठा होता है इसे शहद जितना मीठा बताया जाता है। इसमें विटामिन ए की मात्रा भी खूब पाई जाती है।
भारत में कहां होती है इनकी पैदावार?
पीले तरबूज को डेजर्ट किंग यानि रेगिस्तान का राजा भी कहते हैं। क्योंकि ये सिर्फ रेगिस्तानी क्षेत्र में ही पाए जाते हैं। इसलिए इस फल की ज्यादा पैदावार भारत में गुजरात और राजस्थान के कुछ इलाकों में ही होती है।
पीले तरबूज खाने के फायदे
- पीला तरबूज में बीटा कैरोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। बीटा कैरोटीन आंखों के लिए बहुत जरुरी होता है इसके सेवन से आंखे स्वस्थ रहती हैं।
- इसमें विटामिन ए भी ज्यादा पाया जाता है।
- यह पाचन के लिए अच्छा होता है।
- पीले तरबूज में कैलोरी कम होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications