Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने राधा अष्टमी पर दिया बेटी को जन्म -
Oscars 2027: सिर्फ 90 लाख कमाने वाली ‘गोंधल’ ने 33 फिल्मों को पछाड़ा, बनी भारत की ऑफिशियल एंट्री -
Mahalaxmi Vrat Katha: महालक्ष्मी व्रत में जरूर पढ़ें ये कथा, मां लक्ष्मी पूरी करेंगी हर मनोकामना -
Mahalaxmi Vrat 2026: महालक्ष्मी व्रत आज से शुरू, जानें पूजा विधि, नियम और महत्व -
Radha Ashtami Vrat Katha: राधा अष्टमी पर पढ़ें यह व्रत कथा, किशोरी जी के साथ श्री कृष्ण का मिलेगा आशीर्वाद -
Radha Ashtami Wishes in Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों और संदेशों से अपनों को दें राधा अष्टमी की शुभकामनाएं -
Radha Ashtami 2026 Wishes: राधा रानी की कृपा...इन संदेशों के जरिए अपनों को दें राधा अष्टमी की शुभकामनाएं -
खाना खाने के बाद 10 मिनट वॉक करना क्यों है जरूरी? जानें इसके 5 जबरदस्त फायदे -
राधा अष्टमी का व्रत क्या दोपहर तक रखा जाता है? जानें राधा अष्टमी व्रत नियम, विधि और पारण का समय -
डायबिटीज में भी खा सकते हैं चावल, बस डॉक्टर की बताई इन 4 बातों का रखें ध्यान, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
क्या है ALS? जिसकी वजह से चल बसे कैप्टन मार्वल एक्टर केनेथ मिशेल , बहुत भयंकर है ये बीमारी
Actor Kenneth Mitchell Death Reason : हॉलीवुड के जाने माने एक्टर और कैप्टन मार्वल फिल्मों के लिए मशहूर एक्टर केनेथ मिशेल जेरिको की शनिवार को एएलएस ( ALS) बीमारी की वजह से निधन हो गया है। एक्टर के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ये खबर शेयर की गई है। इस पोस्ट में बताया गया है कि केनेथ पिछले साढ़े 5 साल से ALS की बीमारी से परेशान थे।
इससे पहले एक्टर ने खुद 2020 में इस बीमारी का खुलासा कि या था कि उन्हें एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस (ALS )नामक बीमारी, जिसे लोउ गेहरिग बीमारी (Lou Gehrig Disease) के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में डिटेल में यहां-

केनेथ अलेक्जेंडर मिशेल का जन्म 25 नवंबर 1974 को टोरंटो में हुआ था, वे एक कनाडाई अभिनेता थे। केनेथ कैप्टन मार्वल, स्टार ट्रेक, द एस्ट्रोनॉट वाइव्स क्लब, घोस्ट व्हिस्परर और स्विच्ड एट बर्थ जैसी मूवीज में शानदार अभिनय के वजह से जानें जाते थे।
क्या है ALS बीमारी?
एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस (Amyotrophic lateral sclerosis) यानी ALS एक प्रकार की मोटर न्यूरो डिज़ीज़ है। न्यूरो मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी और सेंट्रल नर्वस सिस्टम का भाग हैं। काम करते हैं। ये सिग्नल्स को मस्तिष्क और स्पाइनल कॉर्ड तक पहुंचाने का काम करती है। आसान भाषा में कहें तो इसमें रीढ़ की हड्डी की नर्व और दिमाग दोनों का आपस में संपर्क टूट जाता है जिससे यह काम करना बंद कर देते हैं।
खतरनाक है ये बीमारी
अमेरिका में इस रोग को लोउ गेहरिग भी कहते हैं। यह नर्व सेल्स से जुड़ी एक खतरनाक बीमारी है और इसके कई कारण होते हैं। इसमें इंसान के शरीर की मांसपेशियां धीरे-धीरे जकड़ने लगती हैं और वो धीरे-धीरे नष्ट होने लगती हैं। जिसकी वजह से मरीज कमजोर होने लगता है। शरीर में कमजोरी इस कदर तक बढ़ जाती है कि मरीज ठीक से बोल नहीं पाता और खाना निगलने में लेकर सांस लेने तक में दिक्कत होने लगती है।
ALS एसोसिएशन के मुताबिक, हर 90 मिनट में एक अमेरिकी इस बीमारी की चपेट में आता है। यह बीमारी 40 से 70 साल के लोगों को ज्यादा शिकार बनाती है। । महिलाओं से ज्यादा ये बीमारी पुरुषों में होती है। ब्रिटिश साइंटिस्ट स्टीफन हॉकिंग भी इसी मोटर न्यूरॉन डिज़ीज से पीड़ित थे।

ALS के शुरुआती लक्षण
- हाथ, पैर, कंधे या जीभ की मांसपेशियों का फड़कना
- मसल्स क्रैम्प
- मांसपेशियों में जकड़न आना
- बोलने में दिक्कत आना और नाक से बोलना
- चबाने या निगलने में परेशानी
- वजन कम होने लगता है और हाथ-पांव की मसल्स धीरे धीरे कमजोर या पतले होने लगते हैं।
इस भयंकर बीमारी के शुरुआती लक्षण एक हाथ या बांहो से शुरु होते हैं। जिसमें मरीज को एक हाथ से काम करने में परेशानी शुरु हो जाती है।
कितने प्रकार के होते हैं मोटर न्यूरॉन डिज़ीज
मोटर न्यूरॉन डिज़ीज में 5 प्रकार के डिसऑर्डस होते हैं इसी में से एक 'एएलएस' भी है।
1.एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस (ALS)
2.प्राइमरी लेटरल स्क्लेरोसिस
3.प्रोग्रेसिव मस्कुलर एट्रोफी
4.प्रोग्रेसिव बल्बर पाल्सी
5.सूडोबुलबार पाल्सी
इलाज
इस बीमारी को ठीक करने के लिए कोई सटीक इलाज नहीं है, लेकिन इसके लक्षणों को कम करके मरीजों में सुधार के लिए कई थेरेपीज और अलग अलग तरह के व्यायाम और एक्सरसाइज करवाकर इनमें सुधार लाने की कोशिश की जाती है, जिससे कई बार बेहतर परिणाम मिलते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
