Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सिर्फ एक मधुमक्खी के डंक ने ली संजय कपूर की जान? जानें क्या होता है Anaphylaxis शॉक!
Sanjay Kapur Sudden Death Cause : बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर का 53 वर्ष की उम्र में अचानक निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 12 जून को इंग्लैंड में एक पोलो मैच के दौरान उन्हें एक मधुमक्खी ने डंक मार दिया, जिससे उन्हें गंभीर एलर्जिक रिएक्शन (Anaphylaxis) हुआ और फिर दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ गया।
उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए। आइए जानते हैं कि आखिर कैसे मधुमक्खी का डंक हार्ट अटैक की वजह बन सकता है?

खेल के मैदान में घटी दुर्घटना
संजय कपूर इंग्लैंड के प्रतिष्ठित गार्ड्स पोलो क्लब में एक फ्रेंडली मैच खेल रहे थे। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक, खेल के दौरान वे अचानक जमीन पर गिर पड़े और सांस लेने में तकलीफ महसूस कर रहे थे। कुछ ही पलों में उनकी स्थिति बिगड़ गई। कहा जा रहा है कि एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई थी, जिसने शायद गले के अंदर डंक मार दिया और एलर्जिक रिएक्शन के चलते उनका दम घुटने लगा।
एनाफिलैक्सिस शॉक से हो जाती है मौत
एनाफिलैक्सिस शॉक या अटैक (Anaphylaxis Attack) एक गंभीर और जानलेवा एलर्जिक रिएक्शन होता है, जो कुछ खास एलर्जेंस (जैसे मधुमक्खी का डंक, कुछ खाद्य पदार्थ, दवाइयाँ या लेटेक्स) के संपर्क में आने से अचानक शुरू हो सकता है।
अधिकतर लोगों के लिए मधुमक्खी का डंक नुकसानदेह नहीं होता, लेकिन कुछ मामलों में यह जानलेवा साबित हो सकता है। एनाफिलैक्सिस एलर्जिक रिएक्शन में व्यक्ति का चेहरा और गला सूज जाता है, सांस लेने में तकलीफ होती है और रक्तचाप तेजी से गिरता है। यदि तुरंत इलाज न मिले, तो हृदय गति रुकने (कार्डियक अरेस्ट) की आशंका रहती है।
जर्नल 'एलर्जी' में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, पोलो जैसे आउटडोर खेलों में मधुमक्खी के डंक का खतरा अधिक रहता है। ऐसे खिलाड़ियों और एथलीट्स को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
एनाफिलैक्सिस अटैक के लक्षण
- त्वचा संबंधी लक्षण
- खुजली, लाल चकत्ते (हाइव्स)
- चेहरे, होंठों, गले या जीभ में सूजन
- सांस लेने में कठिनाई
- गले में जकड़न
- खांसी या घरघराहट
- उल्टी, मतली या दस्त
- पेट दर्द
- तेज़ या अनियमित धड़कन
- ब्लड प्रेशर का अचानक गिरना
- चक्कर आना या बेहोशी
इलाज
यदि व्यक्ति को पहले से एलर्जी है, तो उसे सर्तक रहने की आवश्यकता है। अगर डंक लगने के बाद किसी में सूजन, सांस फूलना, चक्कर या छाले जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत एपिपेन (EpiPen) का उपयोग करें। डॉक्टरों की सलाह है कि जिन्हें एलर्जी है वे दवा हमेशा अपने पास रखें और साथियों को इसकी जानकारी दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
