Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Amitabh Bachchan Health Update : अमिताभ बच्चन की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए क्या है और किसे पड़ती है जरुरत
Amitabh Bachchan Health News : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की शुक्रवार सुबह एंजियोप्लास्टी हुई है। 81 साल के बिग बी को सुबह तकरीबन 6 बजे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसके बाद उनकी यह सर्जरी हुई हैं। आपको बता दें कि एंजियोप्लास्टी सर्जरी तब कराई जाती है जब हार्ट की आर्टरीज में गंदा कोलेस्ट्रॉल या खून के जमने के कारण ब्लॉकेज हो जाता है।
आइए जानते हैं कि अब कैसी हैं अमिताभ बच्चन की तबीयत और एंजियोप्लास्टी क्या होती हैं और किसे इसकी जरुरत पड़ती हैं।

ट्वीट से दी तबीयत की जानकारी
बिग बी ने कुछ देर पहले एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा- आपका हमेशा आभार। उनके इस ट्वीट के बाद कयास लगाया जा रहा कि उनकी सर्जरी सफल रही हैं और अब उनकी हालत स्थिर हैं। इस लिए ट्वीट के जरिए उन्होंने शुभचिंतकों का आभार जताया है।
एंजियोप्लास्टी क्या होती है?
आपको बता दें कि एंजियोप्लास्टी एक सर्जिकल प्रक्रिया है, ज्यादातर इसकी नौबत तब आती है जब मरीज को हार्ट अटैक आता है या हृदय की मांसपेशियों तक ब्लड सप्लाई करने वाली रक्त वाहिकाएं ब्लॉक हो जाती है। जिस वजह से हृदय का ब्लड सर्कुलेशन गड़बड़ा जाता हैं। इस वजह से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है, इसी ब्लॉकेज को हटाने के लिए एंजियोप्लास्टी सर्जरी की जाती है।

किसे पड़ती हैं जरुरत?
हेल्थलाइन के मुताबिक एंजियोप्लास्टी हार्ट मरीज में हार्ट अटैक के खतरे को कम कर देती हैं। अगर हार्ट अटैक आने की स्थिति में मरीज को एक से डेढ़ घंटे के भीतर एंजियोप्लास्टी दे दी जाए तो हार्ट फेलियर का खतरा कम हो जाता है।
किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?
एंजियोप्लास्टी के बाद आपको घाव का ध्यान रखना जरूरी है। घाव के साथ लापरवाही नहीं करनी चाहिए। एंजियोप्लास्टी के बाद खून को पतला करने की दवा दी जाती है, जो मरीज के ब्लड सर्कुलेशन के लिए बेहतर होता है। मरीज को इस सर्जरी के बाद भारी काम करने की मनाही होती है। इसके अलावा सेक्स और सीढ़ियां चढ़ने से ऊर्जा खत्म होती है। इसलिए मरीज को इनका भी ध्यान रखना पड़ता है। एंजियोप्लास्टी के बाद मरीज इंटेस वर्कआउट नहीं कर सकते हैं लेकिन हल्की फुल्की एक्सरसाइज जैसे वॉक और मेडिटेशन कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
