Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
चेन्नई में 15 दिन की बच्ची को हुई ब्लैक नोज डिजीज, चिकनगुनिया से है इस बीमारी का कनेक्शन
Black Nose Disease : बरसात के बाद कई मच्छरों से होने वाली बीमारियों के मामले सामने आते रहते हैं। हाल ही में एक ताजा मामला देखने को मिला है। जहां चेन्नई में 15 दिन की बच्ची के बच्ची को ब्लैक नोज डिजीज नामक दुलर्भ बीमारी देखने को मिली है। ये बीमारी मच्छरों से फैलने वाली बीमारी चिकगुनिया का एक दुलर्भ लक्षण है।
दरअसर बच्ची की मां को डिलीवरी से एक हफ्ते पहले ही चिकनगुनिया से पीड़ित हुई थी। महिला की डिलीवरी देने के करीब 15 दिन बाद बच्ची के नाक के आस-पास काले धब्बे हो गए, बच्ची को नाक पर काले धब्बे पाए जाने के बाद परिवार वाले उसे डॉक्टर के पास लेकर गए, इलाज के दौरान मालूम चला कि बच्ची को पोस्ट चिकनगुनिया हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या हुई है, जिसे ब्लैक नोज डिजीज कहा जाता है।

जो आमतौर पर चिकनगुनिया से पीड़ितों में लक्षणों के तौर पर देखने का मिलती है। जाहिर सी बात है कि मां के जरिए गर्भ में बच्ची भी इस वायरस के चपेट में आई और बाद में इसके लक्षण देखने को मिलें।
क्या होती है ब्लैक नोज? ( What is Black Nose Disease)
ब्लैक नोज स्किन से संबंधित रोग है जिसमें हल्के बुखार के साथ साथ नाक पर काले धब्बे आने शुरू हो जाते हैं। ये धब्बे ज्यादातर नाक के आसपास ही होते है इसलिए इसे ब्लैक नोज डिजीज कहते हैं, ये ज्यादातर मरीजों में चिकनगुनिया के बुखार के बाद या उसके साथ होता है।
एक्सपर्ट के स्कीन स्पेशलिस्ट्स के मुताबिक स्कीन पर ये धब्बे 6 महीनों तक रह सकते हैं लेकिन सही मेडिकेशन के साथ ये जल्दी ही समाप्त भी हो जाते है।
ब्लैक नोज डिजीज के लक्षण (Black Nose Disease Symptoms)
- इसमें सबसे पहले मरीज को बुखार और जोड़ों के दर्द की शिकायत भी हो सकती है।
- इस स्थिति में मरीज को सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और जोड़ों में सूजन भी आ सकती है।
- नाक पर काले धब्बे व रैशेज होते हैं।
- मरीज को थकान और कमजोरी भी महसूस हो सकती है।
- नाक पर काले धब्बे का ये लक्षण 15 दिनों से 1 महीने तक बने रह सकते हैं।
ब्लैक नोज डिजीज का इलाज (Black Nose Disease Treatment)
ब्लैक नोज डिजीज चिकनगुनिया का एक लक्षण है। इससे संक्रमित मरीज के प्रभावित क्षेत्र जहां पिंंगमेंटेशन की समस्या हुई है यानी काले धब्बे इससे निजात के लिए ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। डॉक्टर कुछ ऐसे मॉइस्चराइज़र लगाने को देते हैं जिसमें कोजिक एसिड या हाइड्रोक्विनोन वाले उत्पाद त्वचा में मेलेनिन उत्पादन को रोकते हैं। जो काले धब्बों की वजह होते है।
ब्लैक नोज डिजीज के बचाव के तरीके (Black Nose Disease Prevention Tips)
- ब्लैक नोज की बीमारी आमतौर पर चिकनगुनिया के वजह से होती है, इसलिए इससे बचने के लिए आपको चिकनगुनिया फैलाने वाले मच्छरों से बचने की जरुरत है।
- मच्छरों से बचने के लिए मॉस्किटो कॉइल या मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
- जहां चिकनगुनिया के एक्टिव केस हैं, वहां जानें से बचें।
- पूरी बाजू के कपड़े पहनने चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
