Latest Updates
-
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार
डिओडरेंट सूंघने से 12 साल के बच्चे को आया कार्डियक अरेस्ट, 'क्रोमिंग' ट्रेंड की वजह से हुआ इतना बड़ा हादसा
इंग्लैंड के डॉनकेस्टर में एक 12 साल का लड़के ने सोशल मीडिया पर चल रहे क्रोमिंग ट्रेंड को फॉलो करने के लिए डियोडेरेंट (एंटी-पर्सपिरेंट) की एक पूरी केन इनहेल कर ली। इसके बाद उसकी मां ने जब उसे बेहोश देखा तो तुरंत सीपीआर देने के बाद अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर्स ने बताया कि उसे कार्डियक अरेस्ट आया है।
आपको बता दें कि क्रोमिंग एक तरह के नशे की लत है, जिसमें लोग पेट्रोल, नेल पॉलिश रिमूवर, हेयरस्प्रे, ग्लू और इससे निकलने वाले जहरीले धुएं को इनहेल करते हैं। जिसका शरीर पर खतरनाक असर होता है और जान जा सकती है। आइए जानते हैं कैसे डिओडरेंट या परफ्यूम सूंघने से आप हार्ट अटैक के शिकार हो सकते हैं।

क्या होती है क्रोमिंग?
क्रोमिंग का असली मतलब क्रोम-बेस्ड पेंट को सूंघना होता है । मगर अब इसमें नशा करने के लिए खतरनाक चीजों का इस्तेमाल करना भी जुड़ गया है। इसमें लोग कपड़े पर पदार्थ डालकर या सीधा कंटेनर से उसे भारी मात्रा में सूंघते हैं।
ऐसा करता है असर
जब कोई व्यक्ति पेट्रोल, डियोडेरेंट, कोकीन और या किसी खतरनाक ड्रग्स को इनहेल करते हैं, तब हार्ट रेट तेजी से बढ़ने लगती है और इससे हार्ट में इर्रेगुलर रिदम आ जाती है। इसे हार्ट एरिदमिया कहा जाता है और इससे कार्डियक अरेस्ट हो सकता है। अगर बहुत ज्यादा मात्रा में ये चीजें इनहेल की जाएं, तो कार्डियक अरेस्ट ही नहीं, बल्कि लंग्स खराब होने का खतरा भी रहता है।
खराब हो सकते हैं लंग्स
बच्चों के लिए ऐसी चीजें सूंघना बहुत खतरनाक होता है। जब वो भारी नशीली या केमिकल सूंघते हैं, तो ये चीजें इनहेल करने पर फेफड़ों में चली जाती हैं, तब सांस लेना मुश्किल हो जाता है। तब ये हार्ट को बुरी तरह प्रभावित करती हैं। इन चीजों से हार्ट और लंग्स के अलावा नर्वस सिस्टम भी बुरी तरह बिगड़ सकता है और कई दिक्कतें हो सकती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications