Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Chronic Fatigue Syndrome: इस गंभीर बीमारी से जूझ रहीं हैं तनुश्री दत्ता, वीडियो शेयर कर सुनाई आपबीती
Tanushree Dutta Health Update : बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनकी बिगड़ती सेहत है। हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में तनुश्री ने रोते हुए बताया कि उन्हें पिछले पांच वर्षों से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है, जिसके चलते अब उनकी मानसिक और शारीरिक हालत इतनी बिगड़ चुकी है कि उन्हें 'क्रॉनिक फेटिग सिंड्रोम' यानी CFS (Chronic Fatigue Syndrome) नामक गंभीर बीमारी हो गई है।
उन्होंने वीडियो में कहा कि उनके घर की नौकरानियां चोरी करती हैं, लोग दरवाजे पीटते हैं, और इस तरह का उत्पीड़न लंबे समय से जारी है। इन सब कारणों से उन्हें अत्यधिक थकावट, सिरदर्द, और अनिद्रा जैसी समस्याएं होने लगी हैं। तो आइए जानें, आखिर क्या है ये 'क्रॉनिक फेटिग सिंड्रोम'?

क्रॉनिक फेटिग सिंड्रोम (CFS) क्या है?
हेल्थलाइन के मुताबिक (CFS) क्रॉनिक फेटिग सिंड्रोम एक जटिल और दीर्घकालिक बीमारी है, जिसमें व्यक्ति को अत्यधिक थकावट महसूस होती है जो आराम करने के बाद भी दूर नहीं होती और किसी अन्य चिकित्सा कारण से समझाई नहीं जा सकती। इस बीमारी को मायल्जिक एन्सेफेलोमायलाइटिस (ME) या सिस्टमेटिक एक्सर्शन इनटॉलरेंस डिजीज (SEID) भी कहा जाता है।
CFS के संभावित कारण
CFS का कोई निश्चित कारण अब तक सामने नहीं आया है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि इसके पीछे कई कारक जिम्मेदार हो सकते हैं, जैसे:
- वायरस संक्रमण (जैसे एप्सटीन-बार वायरस)
- लंबे समय तक बना रहने वाला मानसिक तनाव
- हार्मोनल असंतुलन
- कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली
- आनुवांशिक कारण
कुछ केस में यह बीमारी गंभीर वायरल संक्रमण के बाद भी विकसित हो सकती है।
CFS के लक्षण
CFS के लक्षण व्यक्ति विशेष के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन कुछ आम लक्षण इस प्रकार हैं:
- लगातार और अत्यधिक थकान जो 6 महीने से ज्यादा समय तक बनी रहे
- शारीरिक या मानसिक मेहनत के बाद हालत और ज्यादा खराब हो जाना (Post-Exertional Malaise)
- नींद के बाद भी ताजगी महसूस न होना
- याददाश्त में कमी और ध्यान केंद्रित करने में परेशानी
- सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ो में दर्द
- गले में खराश और सूजनयुक्त लिम्फ नोड्स
- खड़े होते ही चक्कर आना या बेहोशी जैसा लगना (Orthostatic Intolerance)
CFS का पता कैसे चलता है?
CFS की पुष्टि के लिए कोई विशेष लैब टेस्ट नहीं होता। डॉक्टर आमतौर पर अन्य बीमारियों को बाहर निकालने के बाद ही इस बीमारी की पहचान करते हैं। अगर थकावट का कारण कोई और बीमारी नहीं है और यह कम से कम 6 महीने तक बनी हुई है, तो डॉक्टर CFS का संदेह करते हैं।
CFS का इलाज
इस बीमारी का कोई निश्चित इलाज नहीं है, लेकिन लक्षणों को कम करने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं:
- लाइफस्टाइल बदलाव
- पर्याप्त नींद और सोने का नियमित समय
- कैफीन, निकोटीन और शराब से दूरी
- सीमित शारीरिक और मानसिक गतिविधियां (पेसिंग तकनीक)
- ध्यान, योग और मेडिटेशन
- इसके अलावा दवाईयों में, हल्के डोज़ की एंटीडिप्रेसेंट दवाएं, दर्द निवारक दवाईयां और नींद सुधारने वाली दवाईयां (आवश्यकतानुसार)
- वैकल्पिक चिकित्सा में मरीज एक्यूपंक्चर, मसाज और योग से भी राहत पा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
