Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Varun Sood Health: कनक्शन से जूझ रहे हैं रोडीज फेम वरुण सूद, जानें क्या है ये ब्रेन इंजरी?
रियालिटी शो रोडीज और स्प्लिट्सविला फेम एक्टर वरुण सूद इन दिनों अपनी तबीयत को लेकर खबरों में बने हुए हैं। दरअसल, वरुण को Concussion नामक बीमारी हुई है।
एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। आपको बता दें कि Concussion ब्रेन से जुड़ी एक समस्या है, जिसमें व्यक्ति के ब्रेन के फंक्शन्स ठीक तरह से काम नहीं करते हैं। आइए जानते हैं इस ब्रेन इंजरी के बारे में-

स्क्रीन से दूर रहने की दी गई सलाह
वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखकर कहा है कि वे फिलहाल किसी मैसेज का जवाब नहीं दे पाएंगे क्योंकि उन्हें डॉक्टर ने स्क्रीन से दूर रहने की सलाह दी है।
कनक्शन बीमारी क्या है? ( What is Concussion )
कनक्शन एक तरह की ब्रेन इंजरी होती है, जिसमें दिमाग सही तरीके से फंक्शन नहीं कर पाता है। इसमें मरीज को किसी चीज पर फोकस करने में परेशानी आती है। इसमें मरीज को चीजों को याद रखने में अक्सर परेशानी आती है।
कनक्शन की वजह (Cause of Concussion)
Webmd के मुताबिक ब्रेन सॉफ्ट टिश्यू और स्पाइनल फ्लूड से मिलकर गद्देदार फॉर्म में बना होता है। जो खोपड़ी को सुरक्षात्मक आवरण देता है। जब कभी आपके सिर पर कोई झटका या टक्कर लगती है, तो इससे मस्तिष्क को भी झटका पहुंचता है। कभी-कभी ब्रेन इंजरी की वजह से सिर घूमने लगता है और चोट लगने से ब्लड वेसल्स को चोट पहुंच सकती है।
नतीजन दिमाग उस तरह काम नहीं करता है जैसा उसे करना चाहिए। अगर आपके साथ भी ऐसी ब्रेन इंजरी होती है, तो दृष्टि ख़राब होना, बैलेंस खो देना, या बेहोश हो जाना जैसी चीजें आपके साथ हो सकती है। इसमें मस्तिष्क भ्रमित होना बहुत सामान्य होता है। आर्मी मैन और एथलिटों में यह समस्या कॉमन होती है।
इन लोगों को हो सकती है यह समस्या
- थोड़ी ऊंचाई से गिरना पर विशेषकर बच्चों और वृद्धों
- एथलिटों में खेल के दौरान
- सेफ्टी गियर के अभाव में खेलने से
- कार, मोटरसाइकिल, साइकिल और अन्य दुर्घटनाएँ जिनमें सिर पर चोट लगती है
- किसी चीज से लगने पर
- मिलिट्री सर्विस के दौरान लगने से
- पहले आई किसी पुरानी चोट के वजह से
कनक्शन के लक्षण (Concussion Symptoms)
इस ब्रेन इंजरी के वजह शरीर में कई बदलाव देखे जा सकते हैं।
जी मचलाना और उल्टी होना
- सिरदर्द
- चलते वक्त लड़खड़ाना, बैलेंस नहीं बना पाना।
- कंफ्यूजन की स्थिति
- मेमोरी लॉस
- खूब नींद आना
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
