Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Corneal Ulcer: नकली आईलैशेज लगाने से महिला हुई अंधी, इस बीमारी ने बिगाड़ दी सूरत! जानें लक्षण
Corneal ulcer kya hai : आजकल खूबसूरती बढ़ाने के लिए नकली पलके यानी Fake Eye lashes लगाना एक ट्रेंड सा बन गया हैं। लेकिन आपकी सलामती के लिए आपको बता दें कि नकली आईलैशेज लगाना आपको अंधा बना सकता है। लंदन में एक 22 साल की महिला को नकली पलके लगाना इस कदर भारी पड़ा कि उसकी आंखों की रोशनी ही चली गई। हालांकि कुछ महीनों बाद उसकी आंखों की रोशनी धीरे-धीरे वापस आ रही है।
द सन के मुताबिक लंदन की रहने वाली 22 साल की लिली बैरेट ने नवंबर 2022 में नकली आईलैशेज लगवाएं थे। जिसके बाद उन्हें बाईं आंख में खुजली का अनुभव होने लगा। उसके बाद उनके कॉर्निया का रंग बदलने लगा और उनकी आंखों से पानी गिरने लगा। दो दिन बाद मेडिकल हेल्प लेनी पहुंची इस महिला को पता चला कि उन्हें कॉर्नियल अल्सर की समस्या हो गई है।

NHS के अनुसार कॉन्टेक्ट लैंस और नकली आईलैशेज का इस्तेमाल करने वालों के बीच यह बीमारी सामान्य हैं। आइए जानते हैं कि कॉर्नियल अल्सर क्या है और इसके लक्षण क्या हैं?
कॉर्नियल अल्सर क्या है? (Corneal ulcer kya hai)
लंबे समय तक नकली आईलैशेज या कॉन्टेक्ट लैंस पहनने से आंखों में सूखापन या वायरल बैक्टीरियल इंफेक्शन से कॉर्निया में अल्सर हो जाता है। कॉर्नियल इंफेक्शन में आंखों में हल्का घाव हो जाता है जो दर्दनाक बन जाता है। इसमें ट्रीटमेंट की बेहद जरुरत होती है।
कॉर्निया अल्सर के लक्षण
NHS के अनुसार इस स्थिति में कॉर्निया में सफेद या भूरे रंग का धब्बा नजर आने लगता है।
- पलकों के आसपास सूजन
- आंखों में पानी आना
- कॉर्निया पर ग्रे या सफेद धब्बा दिखना
- किसी तेज रोशनी के प्रति सेंसेटिव होना
- ऐसा महसूस होना जैसे आंखों में कुछ चल रहा है।
- आंखों में भंयकर दर्द और सहज महसूस होना।
- आंखों में लालपन नजर आना और धुंधलापन
कॉर्निया में अल्सर की वजह से आंखों में धुंधला दिखने तक की परेशानी हो जाती है। ऐसे में इस समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए। तुरंत डॉक्टर से मिलें।

कॉर्नियल अल्सर के साइडइफेक्ट
- कॉर्नियल अल्सर के कारण पलके पूरी तरह से बंद हो जाती है।
- आंख में तेज दर्द या खुजली होने लगती है।
- आंखों से साफ दिखाई देना बंद हो जाता है।
- समय पर इलाज नहीं कराने से इंफेक्शन गंभीर रुप ले सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
