Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
रकुलप्रीत ने -15 डिग्री में ली क्रायोथेरेपी, जानते हैं इस कोल्ड थेरेपी और इसके फायदों के बारे मे
बॉलीवुड सेलेब्स खूबसूरत और फिट रखने के लिए कई तरह की थेरेपीज़ लेते हैं। और आए दिन इन थेरेपीज की फोटोज भी सोशल मीडिया में अपडेट करते रहते हैं। इन्हीं में से एक थेरेपी 'क्रायोथेरेपी' भी है, जिसे क्रायोब्लेशन के नाम से भी जाना जाता है।

दरअसल क्रायोथेरेपी (Cryotherapy) में विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल किया जाता है हाल ही में मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने बिकिनी में क्रायोथेरेपी लेने के बाद की फोटो शेयर की है। जिसका वीडियो भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, तो आइए जानते हैं इस थेरेपी के बारे में...
क्या है क्रायोथेरेपी
क्रायोथेरेपी एक प्रकार की कोल्ड-थेरेपी है। इस थेरेपी में शरीर को एक ठंडे पानी के चैंबर में रखा जाता है। जिसका टेम्परेचर माइनस में होता है। इस थेरेपी से शरीर में होने वाली ऐंठन और नसों में दर्द का इलाज किया जाता है। ये थेरेपी स्किन से जुड़ी कई समस्याओं का ठीक करता है।
इसके अलावा अलग-अलग कैंसर और आर्थराइटिस के गंभीर मामले होने पर डॉक्टर इस थेरेपी को लेने की हिदायत देते हैं। एथलीटों के लिए ये थेरेपी बहुत फाायदेमंद होती है, ये मसल्स क्रैम्प और चोट से राहत दिलाने में बहुत मदद करती हैं। फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो समेत कई मशहूर खिलाड़ियों और हस्तियों ने अब तक क्रायोथेरेपी ली है।
कैसे काम करती है क्रायोथेरेपी?
क्रायोथेरेपी से ब्लड ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन प्राप्त कर सकता है और कई शरीर में कई पोषक तत्वों की भरपाई होती है। जैसे-जैसे आप कोल्ड टेंपरेचर से दूर होते चले जाते हैं, वैसे-वैसे आपके शरीर का तापमान गर्म होने लगता है और ब्लड वैसल्स का विस्तार होता है।
ये लोग न लें क्रायोथेरेपी
इसके अलावा दिल से जुड़ी बीमारी, अस्थमा, ब्लड प्रेशर की समस्या, बुखार या जख्म आदि होने पर भी इस थेरेपी से दूर रहें। साथ ही गर्भवती महिलाएं भूलकर भी क्रायोथेरेपी न अपनाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
