Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
सिगरेट फूंकने की वजह से इस शख्स के गले के अंदर ही उगने लगे बाल, डॉक्टर्स भी इस दुलर्भ केस को देख हुए हैरान
What is Endotracheal Hair Growth Rare Disease : सिगरेट पीना लंग्स के लिए नुकसानदायक होता है। लेकिन इसकी वजह से एक अजीबो गरीब मामला सामना आया है। जिसे सुनकर एक बार के लिए आप यकीन नहीं करेंगे। बता दें कि ऑस्ट्रिया में धूम्रपान के कारण एक व्यक्ति के गले के अंदर ही बाल उगने लगे। आपको यकीन नहीं आ रहा होगा लेकिन ' द सन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक 52 साल के एक व्यक्ति ने साल 20 साल की उम्र से स्मोकिंग करना शुरू किया था।
इस लत के वजह से अब व्यक्ति के गले के अंदर छोटे-छोटे बाल उग आए हैं। 'अमेरिकन जर्नल ऑफ केस रिपोर्ट' में लिखते हुए वैज्ञानिकों ने बताया कि यह अजीबोगरीब घटना अब तक का दुनियाभर में पहला मामला है। जब किसी शख्स का स्मोकिंग की वजह से ऐसा हाल हुआ है। ये अभी तक के सबसे दुलर्भ लक्षणों में से एक हैं।

ऐसे पकड़ में आया है मामला
डॉक्टरों ने बताया कि 2007 में ये मामला सामने आया था। जब 54 साल के इस शख्स को कर्कश आवाज, सांस लेने में परेशानी और पुरानी खांसी की शिकायत हो रही थी। उस दौरान उसने एक बार खांसकर बाल बाहर निकालने की घटना का भी जिक्र किया। ऐसे में चिकित्सकों ने उसकी श्वास नलिका में एक छोटा कैमरा भेजकर गले की जांच करने का फैसला लिया, तब उन्होंने देखा कि उस शख्स के गले में कई सारे काले बाल उग आए हैं। डॉक्टरों ने उसके मुंह से बाल हटा दिए लेकिन 14 साल बाद भी यह शख्स एन्डोट्रेकियल हेयर ग्रोथ, या गले में बाल उगना नामक इस दुर्लभ स्थिति से जूझ रहा है।
क्या है एन्डोट्रेकियल हेयर ग्रोथ?
एन्डोट्रेकियल हेयर ग्रोथ एक दुर्लभ समस्या है जो ऑटोलॉगस ट्रेकियल कार्टिलेज और स्किन ग्राफ्ट ट्रांसप्लांटेशन के बाद या धूम्रपान के वजह से हो सकती है। अमेरिकन जर्नल ऑफ केस रिपोर्ट के मुताबिक यह अपने आप में दूसरा दुलर्भ मामला है।
स्मोकिंग की वजह से हुई ये समस्या
मरीज के अनुसार वो 1990 में तब से सिगरेट पी रहा है, जब से वह 20 वर्ष का था। डॉक्टरों का मानना है कि व्यक्ति के साथ ये समस्या नियमित स्मोकिंग करने के वजह से हो रही है।
ऐसे खत्म हुई ये समस्या
डॉक्टर्स ने साल 2020 में स्मोकिंग छोड़ने पर उस व्यक्ति का एंडोस्कोपिक आर्गन प्लाजमा कोग्युलेशन नाम का ट्रीटमेंट शुरू किया। इसमें बाल उगने वाले रास्ते को बंद कर दिया। जिसके दो साल बाद इस व्यक्ति को इस समस्या से छुटकारा मिला।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
