Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Everest और MDH के मसालों में मिला एथिलीन ऑक्साइड क्या है? जिससे हो सकता है कैंसर
What is Ethylene Oxide Cancer Causing Chemical : देश की नामी कंपनी MDH और एवरेस्ट मसाला में एथिलीन ऑक्साइड नामक खतरनाक केमिकल मिलने की बात सामने आई। जिसके बाद पहले सिंगापुर ने एवरेस्ट के फिश मसाला और बाद में हॉगकांग ने MDH के 3 मसालों मद्रास करी पाउडर, सांभर मसाला पाउडर और करी पाउडर की सेल पर बैन लगा दिया है।
दोनों ही देशों के फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया है कि इन मसालों में तय मात्रा से ज्यादा कार्सिनोजेनिक पेस्टिसाइड एथिलीन ऑक्साइड पाया गया है। यह इंसानों के खाने लायक नहीं है। इन मसालों में इस्तेमाल इस पेस्टिसाइड की ज्यादा मात्रा से कैंसर होने का खतरा है।

आइए जानते हैं कि आखिर एथिलीन ऑक्साइड क्या है और ये किस चीज के इस्तेमाल में आता है? इसके सेवन से क्या साइडइफेक्ट हो सकते हैं?
क्या है एथिलीन ऑक्साइड
एथिलीन ऑक्साइड एक कीटनाशक है जिसका इस्तेमाल खेतों में कीटों को मारने में किया जाता है। इसके अलावा इस केमिकल का इस्तेमाल एंटीफ्रीज, कपड़ा रंगने, प्लास्टिक, को डाई करने डिटर्जेंट और चिपकाने वाले प्रॉडक्ट में किया जाता है।
एथिलीन ऑक्साइड स्टरलाइजिंग एजेंट के रूप में भी काम करता है। इसका इस्तेमाल मेडिकल इक्विपमेंट्स को स्टरलाइज करने में किया जाता है। खाने-पीने की चीजों में मिलाने के लिए इसे बैन किया गया है। मसालों को साफ करने के लिए इसका इस्तेमाल एक सीमित मात्रा में ही कर सकते हैं।
हो सकती हैं ये बीमारियां
एथिलीन ऑक्साइड को अगर तय मात्रा से ज्यादा इस्तेमाल किया जाए तो कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी हो सकती है। इसके सेवन से लिम्फोइड कैंसर और महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
वहीं यह केमिकल इतना घातक होता है कि शरीर में पहुंचकर आपके डीएनए, मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र को भी बुरी तरह नुकसान पहुंचा सकता है। इसके संपर्क में आने से आंखों, स्किन, नाक, गले और फेफड़ों में जलन हो सकती है। वहीं अमेरिकी नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट के मुताबिक एथिलीन ऑक्साइड का ज्यादा इस्तेमाल करना लिंफोमा और ल्यूकेमिया जैसी बीमारियों की वजह भी बन सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
