Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Excruciating Pain क्या है? जिसकी वजह से लाइव कॉन्सर्ट में बिगड़ी सोनू निगम की तबीयत
Sonu Nigam Health : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह असहनीय (Excruciating) दर्द से जूझते नजर आ रहे हैं। यह दर्द उन्हें पुणे में लाइव परफॉर्मेंस के दौरान महसूस हुआ, जहां वह स्टेज पर होने के बावजूद काफी तकलीफ में थे। अब सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती शेयर करते हुए इसे अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दिनों में से एक बताया, हालांकि उनका शो शानदार रहा।
मेडिकल भाषा में Excruciating Pain अत्यधिक तीव्र और असहनीय दर्द को कहा जाता है, जो किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जुड़ा हो सकता है। इस दर्द का संबंध हृदय, मांसपेशियों या न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से भी हो सकता है।

क्या है Excruciating Pain?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, Excruciating Pain अत्यधिक तीव्र और असहनीय होता है, जो शरीर के किसी भी हिस्से में महसूस हो सकता है। इट इज रीटन कनाडा यूट्यूब पेज पर साझा वीडियो में बताया गया कि यह दर्द मानसिक और शारीरिक रूप से व्यक्ति को कमजोर कर सकता है। Excruciating शब्द का अर्थ ही इतना कष्टदायक दर्द है, जिसे सहन करना बेहद मुश्किल होता है।
शरीर के किन हिस्सो में होता है Excruciating Pain
हालांकि यह दर्द शरीर में कहीं भी हो सकता है, लेकिन कुछ हिस्सों में इसे अधिक महसूस किया जाता है:
घुटनों में दर्द - गठिया या चोट के कारण।
पीठ में दर्द - रीढ़ की समस्याओं या मांसपेशियों में खिंचाव से।
सिर में दर्द - माइग्रेन या न्यूरोलॉजिकल कारणों से।
गर्दन में दर्द - सर्वाइकल समस्याओं के कारण।
कैंसर या स्टोन प्रभावित हिस्सों में - अत्यधिक तीव्र दर्द हो सकता है।
Excruciating Pain के मुख्य कारण
नर्व पेन - यह दर्द नसों में चोट या दबाव के कारण होता है, जिससे असहनीय पीड़ा महसूस होती है।
जॉइंट प्रॉब्लम्स - गठिया और जोड़ों की समस्याओं में तेज दर्द होता है, खासकर अर्थराइटिस के मरीजों को यह अधिक प्रभावित करता है।
हड्डी में चोट - फ्रैक्चर, हड्डियों के टूटने या गहरी चोट लगने से भी अत्यधिक दर्द महसूस होता है।
मसल्स पेन और क्रैम्प्स - मांसपेशियों में खिंचाव या ऐंठन से अचानक और तेज दर्द हो सकता है।
आंतरिक अंगों में दर्द - अपेंडिसाइटिस, किडनी स्टोन या अन्य आंतरिक समस्याओं के कारण भी यह दर्द असहनीय हो सकता है।
Excruciating Pain के संकेत
अत्यधिक तीव्र और असहनीय दर्द महसूस होना।
दर्द के साथ प्रभावित अंग में जकड़न या सुन्नपन आना।
मानसिक तनाव, घबराहट और चिंता का बढ़ना।
रोजमर्रा की गतिविधियों को करने में कठिनाई होना।
दर्दग्रस्त हिस्से में जलन या फड़फड़ाहट महसूस होना।
यह दर्द न केवल शारीरिक रूप से कष्टदायक होता है, बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति को कमजोर कर सकता है, जिससे उसकी जीवनशैली प्रभावित हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
