Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Fried Rice Syndrome से गई युवक की जान, क्या है ये बीमारी, जाने लक्षण और बचाव
What is Fried Rice Syndrome : इंटरनेट पर एक खबर वायरल हो रही है कि एक 20 साल के युवक ने 5 दिन पुराना पास्ता खा लिया। जिस वजह से उसकी मौत हो गई। इसके बाद यह खबर इंटरनेट पर वायरल होने लगी। रिपोर्ट के मुताबिक व्यक्ति की मौत 'फ्राइड राइस सिंड्रोम' से हुई थी।
जो बैसिलस सेरेस बैक्टीरिया के कारण होने वाली फूड पॉइजनिंग है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या होती है ये बीमारी और इसके लक्षण और बचाव क्या है?

क्या है फ्राइड राइस सिंड्रोम?
फ्राइड राइस सिंड्रोम बैसिलस सेरेस (बी. सेरेस) नामक बैक्टीरिया के वजह से होने वाली फूड पॉइजनिंग है। यह सूक्ष्म बैक्टीरिया चावल और पास्ता जैसे स्टार्च रिच फूड आइटम्स पर ज्यादा पाया जाता है। इस बैक्टीरिया को पनपने के लिए समय और सही तापमान के कॉम्बिनेशन की जरूरत होती है।
फ्राइड राइस सिंड्रोम के लक्षण
फूज पॉइजनिंद के अन्य प्रकार की ही तरह, फ्राइड राइस सिंड्रोम के लक्षणों में निम्न शामिल हो सकते हैं-
- दस्त
- बुखार
- उल्टी करना
- जी मिचलाना
- पेट में दर्द और ऐंठन
फ्राइड राइस सिंड्रोम से बचाव
इस फूड पॉइजनिंग से बचने के लिए कुछ बातें आपको बता रहे हैं, जिन्हें अमल करने से आप इस खतरनाक बीमारी से बच सकते हो।
- कच्चे चावल और पास्ता को तब तक ठंडी, सूखी जगह पर रखें जब तक आप इसे आप पका नहीं रहे हो।
- खाना बनाने, खाने या छूने से पहले अपने हाथ साबुन और पानी से अच्छी तरह धोएं।
- चावल या पास्ता अच्छी तरह पकाने के लिए उबलते पानी या राइस कुकर का इस्तेमाल करें।
- किसी भी पके हुए भोजन को दो घंटे से ज्यादा समय के लिए बाहर न छोड़ें। बचे हुए खाने को कंटेनर में डालकर फ्रिज में स्टोर करें।
- अगर खाने को पकाए हुए दो दिन से ज्यादा का समय हो गया है, तो इसे रखने की बजाय फेंक दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
