Latest Updates
-
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
क्या है गैम्बलिंग डिसऑर्डर, करोड़ों हैं इसकी चपेट में, स्टडी में हुआ खुलासा
गैम्बलिंग डिसऑर्डर एक मानसिक स्वास्थ्य समस्या है, जिसमें व्यक्ति लगातार और अनियंत्रित रूप से जुआ खेलने की इच्छा को नियंत्रित नहीं कर पाता। इसे कई बार कंपल्सिव गैम्बलिंग या पैथोलॉजिकल गैम्बलिंग भी कहा जाता है। इसके कारण व्यक्ति का मानसिक और आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है।
हाल के अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि दुनिया भर में लाखों लोग इस समस्या का शिकार हो रहे हैं। ऑनलाइन गैम्बलिंग की बढ़ती पहुंच के कारण यह समस्या और भी गंभीर होती जा रही है।

स्टडी में क्या हुआ खुलासा?
द लैंसेट में पब्लिश एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में लगभग 80 मिलियन युवा गैंबलिंग डिसऑर्डर का शिकार हैं। जिससे पता चलता है कि गैम्बलिंग डिसऑर्डर का असर दुनिया भर में तेजी से बढ़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, ऑनलाइन गैम्बलिंग प्लेटफार्मों की वजह से गैम्बलिंग की लत और भी गंभीर होती जा रही है। डिजिटल गैम्बलिंग की आसान उपलब्धता और कई देशों में इस पर कमजोर नियमों के कारण लोग आसानी से इसके जाल में फंस जाते हैं।
गैम्बलिंग डिसऑर्डर के लक्षण
लगातार जुआ खेलने की इच्छा: व्यक्ति बार-बार जुआ खेलना चाहता है, चाहे उसे हार का सामना ही क्यों न करना पड़े।
हारी हुई रकम को वापस पाने की कोशिश: नुकसान होने के बावजूद, व्यक्ति बार-बार नुकसान की भरपाई करने के लिए जुआ खेलता है।
आर्थिक और सामाजिक नुकसान: इस आदत के कारण व्यक्ति का व्यक्तिगत जीवन, परिवार, और आर्थिक स्थिति बुरी तरह प्रभावित हो सकती है।
सामाजिक दूरी: गैम्बलिंग डिसऑर्डर के चलते व्यक्ति अपने परिवार और दोस्तों से दूर हो सकता है, क्योंकि वह अधिक समय जुए में व्यतीत करता है।
इलाज और उपचार
गैम्बलिंग डिसऑर्डर के उपचार में थेरेपी और काउंसलिंग का महत्वपूर्ण योगदान होता है। कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी (CBT) जैसी तकनीकें व्यक्ति को जुए की लत से उबरने में मदद करती हैं। इसके साथ ही सपोर्ट ग्रुप और समर्पित गैम्बलिंग काउंसलिंग सेंटर भी मददगार साबित होते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
