Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
अदरक वाली चाय तो खूब पी होगी, कभी इसका मुरब्बा खाया है? सर्दियों में जरुर खाएं, होंगे फायदे ही फायदे
सर्दियां आते ही घरों में अदरक सबसे ज्यादा इस्तेमाल में लिया जाता है। सर्दियों में न सिर्फ अदरक वाली चाय पीनी अच्छी लगती है बल्कि कई घरों में अदरक का मुरब्बा भी लोग चाव से खाते हैं। अदरक का मुरब्बा स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। अदरक में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन C, फोलिक एसिड, मैंगनीज, विटामिन B3 और कोलीन जैसे पौष्टिक तत्व होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसका सेवन सर्दी-खांसी में राहत दिलाने, शरीर की सूजन कम करने और जोड़ों के दर्द में आराम देने में सहायक है।
अदरक का मुरब्बा पाचन को बेहतर बनाता है और पेट की समस्याओं से राहत दिलाता है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मांसपेशियों के दर्द और सूजन को कम करते हैं। साथ ही, यह शरीर को गर्मी प्रदान करता है और सर्दियों में शरीर को अंदर से ऊर्जा प्रदान करता है।

अदरक का मुरब्बा प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत करता है और शरीर को बीमारियों से बचाता है। इसके औषधीय गुणों के कारण यह कई बीमारियों से बचाव करता है, आइए जानते हैं इसे खाने के फायदे।
पाचन में सुधार
अदरक का मुरब्बा पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह पेट के गैस्ट्रिक सिस्टम को दुरुस्त रखता है और अपच, पेट दर्द या सूजन जैसी समस्याओं से राहत देता है।
सर्दी-खांसी में राहत
अदरक का मुरब्बा सर्दी-खांसी और गले में खराश को ठीक करने में मदद करता है। इसमें अदरक के एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो संक्रमण से बचाते हैं।
अस्थमा के मरीजों के लिए लाभदायक
अदरक के मुरब्बे में गर्मी होती है, जो सर्दी में शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है। अस्थमा के मरीजों के लिए अदरक का मुरब्बा फायदेमंद है, क्योंकि यह कफ को हटाने में मदद करता है और सांस लेने में दिक्कत को कम करके आराम प्रदान करता है।
रक्त संचार में सुधार
अदरक का मुरब्बा रक्त संचार को बढ़ाता है, जिससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और थकान कम होती है।
प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करना
अदरक में एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन C होते हैं, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं और आपको बीमारियों से बचाते हैं। अदरक का सेवन मानसिक तनाव और चिंता को भी कम करता है, जिससे मन शांत रहता है।
जोड़ों के दर्द में राहत
अदरक के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ो के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
पीरियड्स पेन से दिलाएं राहत
अदरक का मुरब्बा पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट दर्द में राहत देने में सहायक है। इसमें अदरक के प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मांसपेशियों की सूजन को कम करते हैं और दर्द में राहत प्रदान करते हैं। यह रक्त संचार को बेहतर बनाता है, जिससे मांसपेशियों में खिंचाव और ऐंठन कम होती है। पीरियड्स के समय पेट दर्द से छुटकारा पाने के लिए अदरक का मुरब्बा एक प्रभावी और प्राकृतिक उपाय है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
