Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Havana Syndrome : नाक से खून आना, कान बजना.. क्या है हवाना सिंड्रोम, जो रहस्यमय तरीके से करता है बीमार
'हवाना सिंड्रोम' एक बार फिर से चर्चाओं में है। यूएस के एंबेसी में तैनात डिप्लोमेट को प्रभावित वाली रहस्यमयी बीमारी हवाना सिंड्रोम बीमारी कई बार सुर्खियों में आ चुका है। इस सिंड्रोम की वजह क्या है? इसके बारे में कोई पुख्ता सबूत या वजह नहीं मिल पाई थी।
अब कुछ समय पहले हवाना सिंड्रोम पर अमेरिकी और जर्मन मीडिया ने मिलकर एक इनवेस्टिगेशन किया था। इनवेस्टिगेशन के हवाले से कहा जा रहा है कि इस बीमारी के पीछे रूस की खुफिया एजेंसी का हाथ है। जिसके बाद से यह रहस्यमयी बीमारी फिर से चर्चा में है।

भारत में साल 2021 में पहली बार इसका मामला सामने आया था। आइए जानते हैं कि आखिर ये रहस्यमयी बीमारी हवाना सिंड्रोम क्या हैं और क्या है इसके लक्षण?
2016 में मिला था पहला मामला
2016 में बराक ओबामा के शासन में पहली बार हवाना (क्यूबा) में संयुक्त राज्य दूतावास के राजनयिकों और उनके परिवारों में एक रहस्यमयी बीमारी की शिकायत की थी। जिसमें बिना सिर के चोट या बीमारी के सिरदर्द, मेमोरी लॉस, रोज रात को तेज आवाज सुनाई देना, नाक से खून, कान में दर्द या टिनिटस और मस्तिष्क संबंधी असामान्यताओं समेत दर्जनों 'मनोवैज्ञानिक लक्षणों' की शिकायत की थी।
बाद में अमेरिकी सरकार ने शरीर में अजीबोगरीब लक्षण वाले इस रहस्यमयी बीमारी को हवाना सिंड्रोम (Havana syndrome) कहा।
130 देशों में मिल चुके हैं मामले
इसके बाद 2017 और 2018 के मध्य में, क्यूबा और चीन में कई यूएस डिप्लोमेट्स ने समान लक्षणों और समान ध्वनियों की शिकायत की थी। इसके बाद मेडिकल एक्सपर्ट को संदेह हुआ कि इन घटनाओं के पीछे किसी सोनिक डिवाइस यानी ध्वनि उपकरण से शुरू किया गया एक कथित तौर पर ध्वनिक हमला (acoustic attack) है।
2017 में इन शिकायतों के बाद करीब दो दर्जन डिप्लोमेट्स को इलाज और इंविस्टेगेशन के लिए वापस यूएस बुला लिया गया। 2021 में यूएस की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी वियतनाम दौरे के दौरान इसकी चपेट में आ चुकी हैं।रिपोर्ट के मुताबिक रुस, अमेरिका, उज्बेकिस्तान, ताइवान, कोलंबिया, किर्गिस्तान, ऑस्ट्रिया और भारत समेत 130 देशों में हवाना सिंड्रोम के मामले सामने आए थे।

हवाना सिंड्रोम के लक्षण
इस रहस्यमयी बीमारी के शिकार हुए मरीजों के अनुभवों के आधार पर मेडिकली पुष्टि करने के बाद ये लक्षण सामने आए थे
- एक या दोनों कानों में दर्द के साथ अचानक तेज आवाज सुनना।
- कान फोड़ देने वाली तेज आवाज सुनाई देना।
- सिर में दबाव या कंपन महसूस होना।
- सिरदर्द, चक्कर, मतली और थकान।
- मेमोरी लॉस और अनिद्रा और कंफ्यूजन।
हवाना सिंड्रोम की वजह
अभी तक इस रहस्यमयी बीमारी के पीछे के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। ऐसी शिकायत मिलने के बाद हमेशा संदेह जताया गया था कि इसे हाई-पावर्ड माइक्रोवेव की किरणों को स्पेशल गैजेट के जरिए डिप्लोमेट्स को शिकार बनाया जाता था। यह एक तरह का माइक्रोवेव हथियार है जो सीधा नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
