Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Hyperacidity: खट्टी डकार से हैं परेशान, गले-सीने में रहती है जलन, ये है हाइपर एसिडिटी के घरेलू नुस्खे
Hyperacidity : खाना सही से न पचने पर खट्टी डकार आती है। यह कोई बीमारी नहीं, इससे यह पता चलता है कि पेट में गैस या इंफेक्शन है। मुंह में खट्टा पानी आना हाइपर एसिडिटी का संकेत हो सकता है। हाइपर एसिडिटी होने पर पेट में जलन, गैस की समस्या होती है। इसे गैस्ट्रोइसोफेजियल रिफलक्स डिजीज कहते हैं।
अगर आपको ये डकार 24 घंटे से ज्यादा समय से आ रही है और दवा लेने के बाद भी फिर से चालू हो जाती है, तो आपको हाइपर एसिडिटी की समस्या है। लाइफ स्टाइल और खानपान को ठीक करके आप इस समस्या से बच सकते हैं।
आइए जानते हैं आए दिन होने वाली इस परेशानी को ठीक करने के घरेलू इलाज।

हाइपर एसिडिटी के कारण
पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड अम्ल मौजूद होता है, जो खाने के टुकड़ों को तोड़ने का काम करता है। यही अम्ल जब इसोफेगस की परत से होकर गुजरता है, तो सीने या पेट में जलन होती है, क्योंकि इसोफेगस की परत हाइड्रोक्लोरिक अम्ल को बर्दाश्त नहीं कर पाती।
- अक्सर बेवक्त खाने की वजह से भी हाइपर एसिडिटी हो सकती है।
- प्रेग्नेंट महिलाओं में एसिड रिफ्लक्स होने लगता है, जिसकी वजह से भी एसिडिटी की परेशानी होती है।
- स्ट्रेस, खाने की गलत आदतें और खराब लाइफस्टाइल के कारण भी हाइपर एसिडिटी हो सकती है।
- ओवरईटिंग, मसालेदार भोजन, स्मोकिंग, कोल्ड ड्रिंक, शराब की लत या स्ट्रेस की वजह से भी ऐसा हो सकता है।
हाइपर एसिडिटी के घरेलू उपाय
पानी- हाइपर एसिडिटी से राहत पाने के लिए खूब पानी पिएं। इससे डाइजेशन सिस्टम सही रहता है।
आंवला- आंवला में विटामिन सी की प्रचुरता पाया जाता है इसलिए हाइपर एसिडिटी होने पर आंवला का सेवन जरुर करें। एसिडिटी या पेट दर्द होने पर विटामिन सी वाली डाइट फायदेमंद होती है। इससे डाइजेशन सिस्टम दुरुस्त रहता है।
नारियल पानी- इसमें फाइबर होता है, जो डाइजेशन को सही रखता है। एक नारियल पानी में करीब 9 फीसदी फाइबर होता है, जो पेट की परेशानी को ठीक करने में असरदार है। नारियल पानी से बॉडी में मौजूद टॉक्सिन्स यूरिन के जरिए बाहर निकल जाते हैं।
एलोवेरा जूस- हाइपर एसिडिटी से परेशान हैं तो एलोवेरा जूस पिएं। सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस के सेवन से एसिडिटी कंट्रोल होगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
