Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
आईफोन फिंगर क्या है, आखिर क्यों आईफोन यूजर्स में बढ़ रही है यह समस्या जानें कितनी खतरनाक है?
iPhone finger syndrome : आज के समय में फोन हर किसी की जरूरत बन गया है। हम सभी अपने कामों को पूरा करने के लिए स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने लगे हैं। इसमें भी आईफोन को खरीदना और उसे इस्तेमाल करना लोग अधिक पसंद करते हैं। यह एक प्रीमियम फोन है, जिसे खरीदने के लिए आपको लाखों रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। हालांकि, आइंफोन को लेकर अब लोगों को एक चिंता सताने लगी है, जिसे आईफोन फिंगर कहा जाता है।
यह एक नया शब्द है, जो पूरे इंटरनेट पर छाया हुआ है। आईफोन फिंगर के बारे में अधिकतर लोग नहीं जानते हैं और इसलिए वे इसे लेकर काफी चिंतित हो रहे हैं। आईफोन फिंगर वास्तव में लंबे समय तक आईफोन का उपयोग करने पर छोटी उंगली पर निशान के बारे में बताता है। आईफोन को इस्तेमाल करते हुए अक्सर छोटी उंगली की मदद से डिवाइस को सहारा दिया जाता है, जिससे छोटी उंगली पर निशान पड़ जाते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको आईफोन फिंगर के बारे में विस्तारपूर्वक बता रहे हैं-

आईफोन फिंगर क्या है?
आईफोन फिंगर वास्तव में स्मार्टफोन, विशेष रूप से आईफोन को इस्तेमाल करने से छोटी उंगली पर पड़ने वाले निशान के बारे में बताता है। दरअसल, जब लंबे समय तक आईफोन का इस्तेमाल किया जाता है तो इससे हाथ की छोटी उंगली पर निशान पड़ जात हैं, जिसे आईफोन फिंगर का नाम दिया गया है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि जब लोग आईफोन का इस्तेमाल करते हैं तो अपने डिवाइस को होल्ड करने या फिर उसे सपोर्ट करने के लिए हाथ की सबसे छोटी उंगली फोन के निचले हिस्से में लगा लेते हैं। ऐसे में फोन को तो सपोर्ट मिलता है, लेकिन छोटी उंगली पर लगातार अतिरिक्त दबाव बनता है। हर दिन स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने और उंगली को उसी स्थिति में रखने के कारण उस पर वह निशान लगभग स्थाई ही नजर आने लगते हैं।
आईफोन फिंगर कितना नुकसानदायक है
आईफोन फिंगर के बारे में लोगों को अभी तक पूरी तरह से नहीं पता है, इसलिए वे इसे लेकर अधिक चिंतित है। हालांकि, यह उतनी गंभीर स्थिति नहीं है और ना ही यह किसी तरह की बीमारी है। लंबे समय तक कुछ लोगों की छोटी उंगली पर जो निशान नजर आता है, वह स्मार्टफोन से होने वाली बीमारी नहीं है, बल्कि केवल सामान्य शारीरिक रचना में बदलाव दर्शाती है।
स्मार्टफोन एल्बो की समस्या है गंभीर
आईफोन फिंगर भले ही एक बहुत अधिक गंभीर समस्या ना हो, लेकिन स्मार्टफोन का लंबे समय तक इस्तेमाल करना या फिर उसे गलत तरीके से इस्तेमाल करने के कारण आपको अन्य कुछ समस्याएं हो सकती हैं। फोन के कारण होने वाले आंखों में दर्द, ठीक से दिखाई ना देना, नींद डिस्टर्ब होना, याददाश्त कमजोर होना, मोटापा जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से तो हम सभी वाकिफ हैं, लेकिन इसके अलावा आपको स्मार्टफोन एल्बो की शिकायत भी हो सकती है। स्मार्टफ़ोन एल्बो को चिकित्सकीय रूप से क्यूबिटल टनल सिंड्रोम के रूप में जाना जाता है। यह अमूमन तब होता है जब व्यक्ति टेक्स्टिंग के दौरान बार-बार अपनी कोहनी को 90 डिग्री से अधिक मोड़ते हैं। जिससे कारण नर्व्स डैमेज होती है और छोटी उंगली में झुनझुनी या सुन्नता जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।
आईफोन फिंगर से बचने के लिए क्या करें?
आईफोन फिंगर की समस्या को लेकर आपको बहुत अधिक चिंतित होने की जरूरत नहीं है। इससे बचने के लिए आपको बस अपने फोन को पकड़ने के तरीके को बदलना होगा। ध्यान दें कि जब भी आप अपने फोन को पकड़ते हैं, तो उस दौरान सबसे छोटी उंगली को आईफोन के सबसे निचले हिस्से में ना लगे। जिससे उस पर पड़ने वाले अतिरिक्त दबाव को कम किया जा सके।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications