क्रॉच एरिया के फंगल इंफेक्‍शन की वजह हो सकता है आपका गंदा अंडरवियर, Jock Itching से बचने के ल‍िए करें ये काम

Jock itch : अंडरवियर अच्छे से न धोने या कई दिनों तक एक ही गंदा अंडरवियर पहनने से हानिकारक बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। गंदे अंडरवियर में पनपने वाले बैक्टीरिया के कारण पुरुषों को जांघों और प्राइवेट पार्ट के पास जॉक इचिंग की समस्‍या हो सकती है।

जिसकी वजह से खुजली, लाल च‍कते, रगड़ जैसी प्रॉब्‍लम हो सकती है। आइए डिटेल में जानते हैं क‍ि जॉक इचिंग क्‍या होती है और कैसे आपको बीमार कर सकती हैं?

What is Jock itch Know Symptoms and causes and fastest way to cure

जॉक इचिंग की वजह (Causes of Jock Itch)

क्रोच एरिया यानि दोनों जांघों के बीच नमी और पसीने की वजह से कई तरह के फंगस को पनपने के ल‍िए ब्रीडिंग ग्राउंड बन जाता है। अक्‍सर वर्कआउट या हैवी काम करने के वजह से इन ह‍िस्‍सों पर जल्‍दी पसीना जम जाता है और नमी के कारण ये बैक्‍टीरिया पनपने लगते और आसपास पैर पसारने लगते हैं। इस समस्‍या को जॉक इच कहते है। इसकी वजह से इन जगहों पररैशेज, दाने, स्किन छीलने की वजह से निशान और खून न‍िकल आता है।
इसमें आप को जांघों के अंदरुनी ह‍िस्‍सों में खूब खुजली होती है।

जॉक इच के लक्षण (Jock itch Symptoms)

- खुजली होना
- लाल रंग के छोटे-छोटे चकत्ते
- दाद या निशान होना
- अंदरुनी जांघो व नितम्बों पर लाल न‍िशान या रैशेज नजर आना।
- खुजलाने के वजह से खून निकल आना।

जॉक इच से बचने का तरीका

जॉक इचिंग से बचाव का सबसे मुख्‍य तरीका है साफ-सफाई पर ध्‍यान दें।
- इसके अलावा रोजाना नहाने के दौरान क्रोच एरिया की सफाई करने से बैक्‍टीरिया नहीं पनपते हैं।
- दिन में दो बार अंडरवियर बदलें।
- प्राइवेट पार्ट की ग्रूम‍िंग पर ध्‍यान दें।
- टाइट अंडरवियर पहनने से बचें।
- एंटी फंगल वॉश का इस्‍तेमाल करें।

इन घरेलू उपायों से ठीक करें जॉक इच (Jock itch Treatment)

कॉर्न स्टार्च

कॉर्न स्टार्च एक ड्राई एजेंट की तरह काम करती है और प्रभावित क्षेत्र के आसपास नमी बनाए रखती है। क्रॉच एरिया पर खुजली या फिर जलन होने पर इसे लगाए। इसके बाद हर तीन घंटे बाद जब भी यह ड्राई होने लगे तब प्रभावित स्थान पर कॉर्न स्टार्च लगाएं।

लिस्टरीन

लिस्टरीन एंटीसेप्टिक, एंटीफंगल, और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। एक कॉटन बॉल की मदद से माउथवॉश को टैप करें और प्रभावित स्थान पर लगाएं। शुरुआत में आपको जलन का अहसास होगा लेक‍िन धीरे-धीरे आपको इससे आराम म‍िलेगा।

नारियल तेल

नारियल तेल हर तरह के फंगल इंफेक्‍शन से बचाता है। नारियल तेल की कुछ बूंदे प्रभावित स्थान पर लगा लें। तेल के सूखने के लिए लगभग 20 मिनट बाद नहा लें। रात को लगाकर सोने से ज्‍यादा आराम मिलेगा।

ओटमील

नहाते वक्त नहाने के पानी में ओटमील का पाउडर म‍िला लें। और इससे जॉक इच वाली जगह पर लगाए। आपको इससे तुरंत आराम म‍िलेगा।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्‍वास्‍थ्‍य प्रदात्ता से सलाह लें।

Desktop Bottom Promotion