Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Mpox के बीच कावासाकी बीमारी ने दी दस्तक, गुजरात में 6 साल की बच्चे में मिले लक्षण
Kawasaki disease in Gujarat: गुजरात के जूनागढ़ में कावासाकी बीमारी का पहला मामला सामने आया है, हालांकि इस बीमारी के मामले बहुत कम देखने को मिलते है लेकिन इस साल जूनागढ़ के गिर सोमनाथ के तलाला गांव की 6 साल की बच्ची में इस बीमारी के लक्षण पाए गए हैं। इस इलाके में इस तरह का यह पहला मामला बताया जा रहा है।
बच्ची को फिलहाल इलाज के लिए जूनागढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्या होता है कावासाकी बीमारी और ये कितनी खतरनाक है?

क्या है कावासाकी बीमारी? (What is Kawasaki disease)
कावासाकी बीमारी शरीर की ब्लड वैसल्स से जुड़ी एक मेडिकल कंडीशन है, इस कंडीशन में ब्लड वैसल्स की दीवारों में सूजन हो जाती है। ये सूजन हार्ट तक रक्त पहुंचाने वाली धमनियों को कमजोर कर देती है। अगर स्थिति गंभीर हो जाए तो पैशेंट को हार्ट फेलियर और हार्ट अटैक तक हो सकता है।कावासाकी रोग को म्यूकोस्यूटियस लिम्फ नोड सिंड्रोम भी कहा जाता है। वैसे ये बहुत ही दुलर्भ मानी जाती है।
कावासाकी डिजिज के लक्षण क्या हैं? (symptoms of Kawasaki disease)
- तेज बुखार
- स्किन पर रैशेज होना
- आंखें लाल होना
- जीभ लाल हो जाना
- हाथों में सूजन
- गले में सूजन
क्या फैलती है कावासाकी की बीमारी?
कावासाकी रोग संक्रामक नहीं है यानी ये एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्त में नहीं फैलता, अक्सर ये बीमारी अपने आप ठीक हो जाती है लेकिन अगर इसके लक्षण गंभीर हो जाए तो ये हार्ट पर भी असर डाल सकती है. इसके मामले ज्यादातर सर्दियों में रिपोर्ट किए जाते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
