Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Boyfriend को दिनभर में करती थी 100 बार फोन, पता चला Love brain बीमारी से जूझ रही हैं गर्लफ्रेंड
What is love brain disorder : ऐसे कई मामले सुनने को मिलते हैं जहां रिलेशनशिप में किसी एक के जुनूनी बर्ताव के वजह से वो रिश्ता दमघोंटू सा लगने लगता है। फिर उस टॉक्सिक रिलेशनशिप में रहना मेंटल हेल्थ को नुकसान पहुंचाने लगता है। हाल ही में चीन से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका के जुनूनी रवैये की वजह से प्रेमी को पुलिस बुलानी पड़ गई।
इसके बाद जांच में सामने आया कि उस लड़की का ऐसा बर्ताव 'लव ब्रेन' डिसऑर्डर की वजह से ऐसा है। अपने बॉयफ्रेंड की डेली अपडेट और ओवर-पजेसिव होने की वजह से वो इस बीमारी का शिका बन गई। आइए जानते हैं 'लव ब्रेन' नाम की बीमारी क्या है और कैसे यह दिमाग तक पहुंचकर हावी होने लगती है?

एक दिन में 100 कॉल्स से परेशान हो गया था ब्रॉयफ्रेंड
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार 18 साल की जियाओयू अपने प्रेमी को दिन भर में 100 से ज्यादा बार फोन करती थी और मैसेज भी करती थी। जानकारी के मुताबिक बात वहां बिगड़ गई जब जियाओयू ने अपने बॉयफ्रेंड को एक ही दिन में 100 से अधिक बार कॉल किया और उसने कोई जवाब नहीं दिया। तब जियाओयू ने गुस्से में आकर घर का सामान तोड़ डाला और अपने घर की बालकनी से कूदने की धमकी देने लगी थी। तब उसके बॉयफ्रेंड को पुलिस से मदद लेनी पड़ी। मौके पर पहुंच पुलिस ने लड़की को काबू किया और उसे अस्पताल लेकर जाया गया, जहां उसे लव ब्रेन नामक बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी के बारे में पता चला।
क्या होता है 'लव ब्रेन'
जानकारी के मुताबिक 'लव ब्रेन' किसी तरह का कोई मेडिकल टर्म नहीं है, लेकिन प्यार-मोहब्बत में जब प्यार जुनून में बदल जाता है तो इसे 'लव ब्रेन' शब्द से परिभाषित किया गया है। इस स्थिति में रिलेशनशिप में आने के बाद एक पार्टनर दूसरे पार्टनर पर इस कदर निर्भर हो जाता है कि उसे हर जगह वो साथ चाहिए होता है।
जिस अस्पताल में जियाओयू का इलाज किया गया वहां के डॉ. डू का कहना है कि लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से ऐसी उम्मीद की थी कि वह उसके हर कॉल को अटैंड करेगा। इस समस्या से ज्यादात्तर डील करने वाले वो होते हैं जिनका बचपन से ही अपने माता-पिता से अच्छे रिलेशन नहीं होते हैं।
बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी डिसऑर्डर क्या है?
बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी डिसऑर्डर एक तरह की 'साइकोलॉजिकल कंडीशन' है, इस समस्या से गुजरने वाला शख्स कभी ज्यादा गुस्से में तो कभी अचानक से खुश नजर आने लगता है। इसके अलावा इससे पीड़ित शख्स जल्द ही डिप्रेशन से भी गुजर सकता है। इसी वजह से रिलेशनशिप में ऐसे लोग बहुत जल्दी जुनूनी हो जाते है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
