Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
Mouse Fever: चूहों से फैली इस बीमारी का शिकार हुए रूसी सैनिक, आंखों से निकल रहा खून, जानें लक्षण
what is mouse fever : रूसी सैनिकों के बीच एक खतरनाक बीमारी फैलने की खबरे सामने आ रही है। यूक्रेन की खुफिया एजेंसी का दावा है कि रूसी सैनिकों में बड़े पैमाने पर माउस फीवर फैल रहा है। जिसकी वजह से रूसी सैनिकों की लड़ने की क्षमता में काफी कमी देखी जा रही है। कुपियांस्क में रूसी सैनिकों की कई यूनिट के बीच यह बीमारी बड़ी तादाद में फैल रही है। माउस फीवर एक नॉर्मल फ्लू जैसा है जिससे इसे पहचानने में देरी हो रही है।

अब आपको बताते हैं की माउस फीवर क्या है और इसके लक्षण?
क्या है माउस फीवर ?
माउस फीवर एक तरह का streptococcal infection है और चूहों के सीधे संपर्क में आने या उनके मल में सांस लेने के जरिए मनुष्यों में फैलता है। कई लक्षणों में गंभीर सिरदर्द, शरीर का तापमान 40 डिग्री तक बढ़ना, चकत्ते और लालिमा आना, रक्तचाप में कमी आना साथ ही आंखों से खून निकलना, जी मिचलाना और दिन में कई बार उल्टी शामिल हैं।
बीमारी के लक्षण
इस बीमारी के लक्षणों में गंभीर सिरदर्द, शरीर का तापमान 40 डिग्री तक बढ़ना, चकत्ते और लालिमा, .ब्लड प्रेशर में कमी, आंखों में रक्तस्राव, मतली और दिन में कई बार उल्टी शामिल है।
पेशाब करने में आती है दिक्कत
इस बीमारी के कारण होने वाली प्रमुख जटिलताओं में से एक पीठ के निचले हिस्से में बहुत ज्यादा दर्द होना और पेशाब करते समय परेशानी होना। ऐसा इसलिए क्योंकि यह बीमारी किडनी को प्रभावित करती है। इसे रीनल सिंड्रोम (एचएफआरएस) के साथ रक्तस्रावी बुखार कहा जाता है।
WHO इसे बुन्याविरिडे परिवार के हंतावायरस जीनस से मिलते जुलते वायरस के वजह से होने वाली बीमारी के रूप में पहचानता है।
बचाव
यूएस सीडीसी की वेबसाइट के अनुसार, चूहे के काटने पर उसे बिना उपचार के छोड़ देना खतरनाक संक्रमण का कारण बन सकता है। इसलिए तुरंत डॉक्टर की सलाह पर एंटीबायोटिक्स लेना चाहिए। वैसे हंतावायरस से जुड़े जोखिम 1% से भी कम मामलों में घातक होते है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications