Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
नवधारी भिंडी के बिना महाराष्ट्र में अधूरी है गणेश पूजा, इसे खाने से कॉलेस्ट्रोल और वेटलॉस रहता है कंट्रोल
What is Navdhari Bhindi : भिंडी की सब्जी एक ऐसी सब्जी है जो लगभग हर किसी की पसंदीदा सब्जी की लिस्ट में जरूर होती है। वैसे भिंडी खाने के खूब फायदे होते हैं। मगर आपने नवधारी भिंडी के बारे में सुना है? ये भिंडी मानसून में खूब मिलती है। श्वावण शुरू होने के साथ ही देश के कुछ हिस्सों में मिलने वाली नवधारी भिंडी को श्रावणी भिंडी भी कहते हैं।
धारियों वाली ये भिंडी साधारण भिंडी की तुलना में साइज बड़ी होती है और इसका टेक्स्चर भी अलग होता है। आमतौर पर भिंडी अगर नर्म ना हो तो तो वह आसानी से ना तो कटती है और ना ही उसकी सब्जी पकायी जा सकती है। लेकिन, नवधारी भिंडी लम्बी, मोटी और थोड़ी रूखी होने के बावजूद आसानी से टूट या कट जाती है और इसकी सब्जी भी स्वादिष्ट बनती है। गणेशोत्सव के दौरान इस भिंडी की डिमांड एकदम से बढ जाती है।

कई घरें में गणेशोत्सव के दौरान इस भिंडी को भोग में भी लगाया जाता है। न सिर्फ खाने के मामले ये भिंडी लाजवाब होती हैं बल्कि सेहत के मामले में भी नवधारी भिंडी सामान्य भिंडी की तुलना में काफी फायदेमंद होती हैं। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन रुजुता दिवेकर ने इस भिंडी को खाने के फायदे बताए हैं। आइए जानते हैं-
न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया नवधारी भिंडी के फायदे
मानसून में बाजारों में दिखने वाली इस खास किस्म की भिंडी का सेवन लोग किया करते हैं। विशेषकर गणेशोत्सव के त्योहार के दौरान इस भिंडी की डिमांड में उछाल देखने को मिलता है। इस सब्जी को गणेशोत्सव के दौरान बनाकर गणेश जी को भोग लगाया जाता है। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन रुजुता दिवेकर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इस भिंडी की खूबियों के बारे मे बताया है। इस भिंडी की खासियत यह है कि यह बिल्कुल भी चिपचिपी नहीं होती है।
कोलेस्ट्रॉल का काल है यह भिंडी
इस भिंडी का खाने का सबसे ज्यादा फायदा कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को होता है। यह भिंडी बैड कोलेस्ट्रॉल को खत्म कर हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम करता है।
डाइजेशन और मेटाबॉलिज्म के लिए फायदेमंद
इसमें डाइटरी फाइबर की मात्रा साधारण भिंडी की तुलना में बहुत ज्यादा होती है, इसलिए इसे डाइजेशन और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में फायदेमंद माना जाता है।
वेटलॉस और बीपी को रखें कंट्रोल
नवधारी भिंडी का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। इस भिंडी का पानी पीने से वेट लॉस और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
