Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने राधा अष्टमी पर दिया बेटी को जन्म -
Oscars 2027: सिर्फ 90 लाख कमाने वाली ‘गोंधल’ ने 33 फिल्मों को पछाड़ा, बनी भारत की ऑफिशियल एंट्री -
Mahalaxmi Vrat Katha: महालक्ष्मी व्रत में जरूर पढ़ें ये कथा, मां लक्ष्मी पूरी करेंगी हर मनोकामना -
Mahalaxmi Vrat 2026: महालक्ष्मी व्रत आज से शुरू, जानें पूजा विधि, नियम और महत्व -
Radha Ashtami Vrat Katha: राधा अष्टमी पर पढ़ें यह व्रत कथा, किशोरी जी के साथ श्री कृष्ण का मिलेगा आशीर्वाद -
Radha Ashtami Wishes in Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों और संदेशों से अपनों को दें राधा अष्टमी की शुभकामनाएं -
Radha Ashtami 2026 Wishes: राधा रानी की कृपा...इन संदेशों के जरिए अपनों को दें राधा अष्टमी की शुभकामनाएं -
खाना खाने के बाद 10 मिनट वॉक करना क्यों है जरूरी? जानें इसके 5 जबरदस्त फायदे -
राधा अष्टमी का व्रत क्या दोपहर तक रखा जाता है? जानें राधा अष्टमी व्रत नियम, विधि और पारण का समय -
डायबिटीज में भी खा सकते हैं चावल, बस डॉक्टर की बताई इन 4 बातों का रखें ध्यान, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
कॉटन कैंडी में मिला रोडामाइन-B केमिकल क्या है, जिससे हो सकता है कैंसर?
cotton candy side effect: हम सबने कॉटन कैंडी यानी गुड़िया के बाल का स्वाद बचपन में या बड़े होकर जरुर चखा होगा। आज भी बड़े हो या बच्चे हर कोई इसे चाव से खाना पसंद करते हैं। लेकिन आपको पता है कि आपका फेवरेट गुड़िया का बाल खाने से कैंसर हो सकता है।
हाल ही में दो राज्यों तमिलनाडु और पुडुचेरी ने कॉटन कैंडी पर बैन लगाया दिया है। तमिलनाडु सरकार के हेल्थ मिनिस्टर सुब्रमण्यम ने बैन लगाते हुए कहा है कि कॉटन कैंडी में रोडामाइन-बी नामक केमिकल म मिला है। जिसकी वजह से कॉटन कैंडी की ब्रिकी और प्रोडक्शन पर रोक लगा दी है।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी कॉटन कैंडी के सेम्पल की टेस्टिंग के बाद कॉटन कैंडी में रोडामाइन-बी केमिकल मौजूद होने की पुष्टि की है।
अब मखाद्य सुरक्षा और मानक विभाग 2006 के तहत इन दोनों में कॉटन कैंडी की ब्रिकी पर रोक लगा दी गई है। आइए जानते हैं कि आखिर ये रोडामाइन-B केमिकल क्या है और इसके साइड इफेक्ट?
रोडामाइन-B क्या है?
रोडामाइन-B एक तरह का केमिकल है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर कपड़े रंगने या डाय के तौर पर होता है। इसके अलावा इस केमिकल की डिमांड सबसे ज्यादा कपड़ा, कागज, चमड़ा और पेंट उद्योग में एक 'कलर एजेंट' के रूप में ज्यादा रहती है। आपको बता दें कि यह केमिकल हरे रंग का होता है, लेकिन पानी में डालने पर ये गुलाबी रंग में बदल जाता है। यह जहरीला होता है और खाद्य पदार्थ बनाने में इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

रोडामाइन-बी के शरीर पर दिखाई देने वाले लक्षण
कॉटन कैंडी खाने के बाद एलर्जी, पित्ती, चेहरे, होंठ, जीभ, गले, सूजन और सांस लेने में कठिनाई जैसी समस्या हो सकती है। सिर्फ कॉटन कैंडी में ही रोडामाइन बी नहीं मिलाई जाती है बल्कि कई मिठाईयों, कलरफुल कैंडी, लाल मिर्च के पाउडर, करी पाउडर, सॉस के साथ कई दूसरों मसालें में भी रंगत बढ़ाने के लिए इस केमिकल काइस्तेमाल किया जाता है।
दे सकता है कैंसर
रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया गया है कि रोडामाइन-बी का इस्तेमाल धूप और माचिस की तीलियां बनाने में भी किया जाता है। पिंक और ग्रीन कलर में मिलने वाली कॉटन कैंडी में यह खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। डॉक्टरों के मुताबिक यह केमिकल पेट में जाने के बाद कैंसर का कारण बनते है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
