Latest Updates
-
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां
रोड ट्रिप पर लंबी ड्राइविंग न बना दें Road Hypnosis का शिकार, ट्रेवल करते हुए रखें इन बातों का ख्याल
Road hypnosis kya hota hai : ओडिशा राज्य परिवहन प्राधिकरण (STA) ने हाल ही में चालकों को सलाह दी है कि लंबी दूरी तय करते समय सड़क हादसे के खतरे को टालने के लिए रोड हिप्नोसिस (सड़क सम्मोहन) से बचें।
रोड हिप्नोसिस जिसे हाईवे हिप्नोसिस के नाम से भी जाना जाता है। रोड हिप्नोसिस एक ऐसी स्थिति है जिसके बारे में गाड़ी ड्राइव करने वाले को ज्यादा पता नहीं होता है और गाड़ी चलाने वाले अक्सर रात को ही इसकी चपेट में आते हैं।
आइए जानते हैं कि रोड हिप्नोसिस आखिर किस बला का नाम हैं और ये कैसे ड्राइव करने वालो के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

रोड हिप्नोसिस या हाईवे हिप्नोसिस क्या है? (What is Road Hypnosis)
रोड हिप्नोसिस या हाईवे हिप्नोसिस तब होता है जब एक ही रास्ते पर जब ड्राइवर काफी लंबे समय ड्राइव कर रहा होता है। इसमें ड्राइवर ड्राइव तो कर रहा होता है। उसका पूरा कंट्रोल एक्सीलेटर, स्टेरिंग पर भी होता है। गाड़ी ठीक तरीके से चल रही होती है। लेकिन ड्राइवर को ये अंदाजा नहीं होता कि पिछले कितने देर से गाड़ी चला रहा है या कितनी किलोमीटर गाड़ी चल चुकी है। इस अवस्था में ड्राइवर की आंखें तो खुली होती हैं, लेकिन उसे आसपास से गुजरने वाली गाड़िया नजर नहीं आती है। ऐसे में दुर्घटना का जोखिम बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।
रोड हिप्नोसिस का कारण (Road Hypnosis Causes)
रोड हिप्नोसिस के कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि
- लगातार बिना रुके गाड़ी चलाना।
- नींद आना
- थकावट दोनों ही मामलों में, मस्तिष्क ऑटोपायलट मोड पर आ जाता है हाईवे हिप्नोसिस में चला जाता है।
रोड हिप्नोसिस के लक्षण
- ड्राइवर को जब दूर-दूर तक कोई गाड़ी दिखाई नहीं दें।
- अचानक से वो अपने कार की स्पीड और बढ़ा दें।
- ड्राइवर लगातार अपनी पलकों को न झपकाए।
- ड्राइवर एक ही धुन में बिना कुछ बोले गाड़ी चलाता जाए।
रोड हिप्नोसिस से बचाव
- अगर आपको कार से कहीं ट्रेवल करना है तो आप सबसे पहले अपनी नींद पूरी करें।
- लगातार गाड़ी चलाने से बचें। लंबे सफर के दौरान एक-दो घंटे के अंतराल में ब्रेक लेते रहें।
- खुद को हाइड्रेटेड रखें, ड्राइविंग के दौरान पानी या जूस पीते रहें।
- रास्ते में नींद न आए इसलिए चाय या कॉफी का सेवन करें।
- रियरव्यू मिरर पर नज़र रखें।
- म्यूजिक सुनते रहें और साथ में सफर कर रहे लोगों से बात करते रहे। अगर साथ में ड्राइव कर रहे लोगों को ड्राइविंग आती हैं तो बारी-बारी से ड्राइव करें।
- अल्कोहल का इस्तेमाल न करें।
- ट्रेवल के दौरान हैवी खाने से बचे, इससे आपको खतरनाक नींद आ सकती हैं।
- अगर आपको इस तरह की बीमारी है तो कोशिश करें कि रात में नहीं बल्कि दिन में आप ड्राइव करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
