Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
Mouth Stone: किडनी ही नहीं मुंह की पथरी भी साबित हो सकती है जानलेवा, ये हैं बचाव और लक्षण
What is Mouth Stone : जब भी हम पथरी के बारे में बात करते हैं तो हम पथरी से सीधा किडनी में बनने वाली पथरी यानी किडनी स्टोन के बारे में ही सोचते हैं। आपको सुनकर हैरत होगी कि लोगों के मुंह में भी पथरी बन सकती है। इसे ' माउथ स्टोन' कहते हैं।
इससे बचने के लिए इस बीमारी के बारे में पता होना बहुत जरूरी है। मुंह की पथरी को लार ग्रंथि की पथरी (Salivary Gland Stone) के नाम से भी जाना जाता है। ये उन नलिकाओं में बनता है, जो सलाइवा यानी लार को मुंह तक ले जाने का काम करता है।

मुंह में होने वाली पथरी के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इसमें सबसे कॉमन वजह है ओरल हाइजीन यानी मुंह की साफ-सफाई में कमी और ध्रूमपान। मुंह में गंदगी की वजह से मुंह के डेड सेल्स साफ नहीं होते है जो आगे चलकर माउथ स्टोन में तब्दील हो जाते हैं।
माउथ स्टोन होने की सबसे सामान्य वजह
पान, और अन्य तंबाकू उत्पादों का अधिक उपयोग करना जिनमें निकोटीन और अत्यधिक कैल्शियम की भरमार होती है। इसके अलावा अधिक एसिडिक फूड खाना, अल्कोहल का ज्यादा सेवन, कम पानी पीना, और सिगरेट फूंकने की वजह से भी मुंह की पथरी की समस्या हो सकती है।
ऐसे बनती हैं पथरी
मुंह और गले की मिलाकर 6 ग्रंथियां होती है, जो मौखिक कार्यों को देखती हैं। इनमें से कान के नीचे पेरोटिड ग्रंथि और जबड़े के नीचे सबमेंडुलर लार ग्रंथि होती है। इन ग्रंथियों में कैल्शियम फास्फेट के जमने के कारण पथरी बन सकती है। मुंह की पथरी होने पर लार प्रवाह बंद हो जाता है। इसके अलावा जबड़े और कान के आस-पास सूजन, खाना खाने के दौरान जबड़े और कान में असहनीय दर्द होने लगता है।
मुंह में पथरी की वजह से मुंह का कैंसर और दिमाग की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इस समस्या का इलाज करवाने के बाद भी व्यक्ति के दिमाग में भोजन चबाने के दौरान होने वाला दर्द रह जाता है। जिसे वो भूल नहीं पाता है, जिसे मील टाइम सिंड्रोम भी कहते है।

माउथ स्टोन के लक्षण
- गले में खराश
- निगलने में परेशानी
- जबड़े में दर्द
- कान में दर्द
- खाना खाते वक्त दर्द होना या चबा नहीं पाना।
- मुंह की लार सूख जाना
बचाव
1. ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं और खुद को हाइड्रेड रखें।
2. खाना खूब चबाकर खाएं।
3. खाना खाते हुए कान और दर्द होने पर डॉक्टर को दिखाएं।
4. मुंह में सूजन, दर्द और लार के न निकलने पर तुंरत डॉक्टर को दिखाएं। पथरी बढ़ी न होने पर आप कैंसर के खतरे से बच सकते है।
5. दिन में दो बार ब्रश करें और एक बार फ्लॉस करें।
6. धूम्रपान और एल्कोहल का सेवन न करें।
7. ज्यादा मिर्च मसालेदार खाना न खाएं।
8. खूब खट्टे फलों का सेवन करें।
इलाज
माउथ स्टोन वैसे शुरुआती स्तर में ज्यादा परेशान नहीं करते हैं। ये बस गले में खराश और निगलने में परेशानी पैदा कर सकते हैं, लेकिन इग्नोर करने पर कैंसर का रुप भी धारण कर सकते हैं। इसलिए जब कभी ऊपर बताए गए लक्षणों का अनुभव हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
