Latest Updates
-
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
इस बीमारी के चलते यूएस में भारतीय डॉक्टर ने 250 फुट ऊंचाई से कूदा दी कार, जानें लक्षण और इलाज
What Is Schizoaffective Disorder : कैलिफोर्निया में भारतीय मूल के अमेरिकी रेडियोलॉजिस्ट धर्मेश पटेल ने पिछले साल अपनी टेस्ला कार को जानबूझकर 250 फुट ऊंची पहाड़ियों की चोटी से नीचे गिरा दिया था। इस दौरान कार में उसकी पत्नी और दो बच्चे भी मौजूद थे।
इसके बाद धर्मेश पर वहां की अदालत ने पत्नी और बच्चों को जानबूझकर मारने के मामले पर मुकादमा चलाया था लेकिन अब अदालत ने जांच के दौरान पाया कि रेडियोलॉजिस्ट धर्मेश पटेल स्किज़ोएफेक्टिव डिसऑर्डर से जूझ रहे हैं और इसी वजह से उन्हें जेल भेजने से इनकार कर दिया। आपको बता दें कि स्किज़ोएफ़ेक्टिव डिसऑर्डर मानसिक विकार है, जो काफी खतरनाक साबित हो सकती है।

आइए रेडियोलॉजिस्ट धर्मेश पटेल के मामले से समझते हैं कि आखिर ये बीमारी क्या हैं और इसके लक्षण क्या होते हैं?
क्या है पूरा मामला?
2 जनवरी 2023 को कैलिफोर्निया में पेशे से रेडियोलॉजिस्ट धर्मेश अरविंद पटेल अपनी टेस्ला कार में कहीं जा रहे थे। इस दौरान उनकी पत्नी और दो बेटियां भी उनके साथ थी। अचानक कार सड़क से करीब 250 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में सभी सुरक्षित बच गए थे।
अदालत में धर्मेश के डॉक्टर मार्क पैटरसन ने कोर्ट को बताया वह 'स्किज़ोएफ़ेक्टिव डिसऑर्डर ' नामक बीमारी से पीड़ित है। ये एक तरह का मानसिक रोग है, जिसमें पीड़ित को लगता है कि कोई उसका पीछा कर रहा है।
NEW: California doctor drove his Tesla with his family inside off a 250 foot cliff because he thought his kids would be s*x trafficked.
— Collin Rugg (@CollinRugg) April 27, 2024
Dharmesh Patel had a psychotic episode causing him to launch his car off a cliff according to new expert witnesses.
Patel was driving on the… pic.twitter.com/JzEMp5hrz6
धर्मेश के वकील ने बताया कि हादसे के वक्त धर्मेश को लगा कि कोई उनका पीछा कर रहा है और उन्हें डर था कि कोई उनकी दोनों बेटियों का सेक्सुअल असॉल्ट के लिए अपहरण कर सकता है। इस वजह से यह हादसा हुआ। अब कोर्ट को उसका इलाज कराने के लिए दो साल के लिए राहत देने की मांग की है। ताकि इस दौरान अस्पताल में एडमिट करवाकर उनका इलाज कराया जा सकें।

क्या है स्किज़ोएफ़ेक्टिव डिसऑर्डर?
स्किज़ोएफ़ेक्टिव डिसऑर्डर एक दुर्लभ मानसिक बीमारी है, जिसमें एक व्यक्ति को एक साथ सिज़ोफ़्रेनिया और मूड डिसऑर्डर दोनों के लक्षण देखें जाते हैं। इस स्थिति से पीड़ित लोगों में सिज़ोफ़्रेनिया के लक्षण, जैसे भ्रम और मतिभ्रम, साथ ही मूड डिसऑर्डर के लक्षण, जैसे अवसाद या आवेश में आना दिखाई देता है। स्किज़ोएफ़ेक्टिव डिसऑर्डर के लक्षण बहुत भिन्न होते हैं और किसी भी उम्र में शुरू हो सकते हैं, लेकिन आम तौर पर तब शुरू होते हैं जब आप युवा या वयस्क होने पर दिखाई देता है।
स्किज़ोएफ़ेक्टिव डिसऑर्डर के लक्षण क्या हैं?
- भ्रम या हेलुसिनेशन्स
- जरूर से ज्यादा सोचना
फोकस की कमी
- दूसरों के विश्वास से मेल ना खाना
- ऐसी आवाज़ सुनाई देना जो कभी दी ही नहीं गई
- बार-बार शक करने की आदत होना
- बातचीत करते वक्त विषय बदल देना
- परिवार या दोस्तों से दूरी बनाना
- खुदकुशी के विचार आना
- डिप्रेशन
- ज्यादा देर तक सो नहीं पाना
- बार-बार ऐसा लगा कि लोग उसके खिलाफ साजिश रच रहे हैं
कोई उसका पीछा कर रहा है।
- जैसे कोई जासूसी कर रहा हो।
इसकी वजह
- दिमाग में केमिकल इम्बैलेंस
- ज्यादा नशीले पदार्थों का सेवन
- किसी बीमारी के वजह से
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
