Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Silicone Scar Tape: क्या सच में निशान ठीक कर सकती है सिलिकॉन स्कार टेप, जानें यहां
किसी भी तरह की सर्जरी या चोट के बाद निशानों का रह जाना एक आम बात है। लेकिन शरीर पर किसी तरह के निशान हमें बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं। ऐसे में हम उन निशानों को ठीक करने या फिर कम करने के लिए सिलिकॉन स्कार टेप का इस्तेमाल करते हैं। आजकल सिलिकॉन स्कार टेप काफी चलन में है। यह एक प्रकार की मेडिकल टेप है, जो मुख्य रूप से सर्जरी के बाद निशान की उपस्थिति को कम करने में मदद करती है।
बता दें कि निशानों की उपस्थिति को कम करने और हीलिंग प्रोसेस को तेज करने के लिए सिलिकॉन का उपयोग 1982 से किया जाता रहा है। कुछ समय पहले तक लोग सीधे अपनी स्किन के प्रभावित एरिया पर सिलिकॉन जेल का इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब इसकी जगह सिलिकॉन स्कार टेप को काफी पसंद किया जाने लगा है।
ऐसा माना जाता है कि सिलिकॉन स्कार टेप रेडनेस और सूजन जैसे लक्षणों का इलाज करने में मदद करते हैं। साथ हीख् कई प्लास्टिक सर्जन सर्जरी के बाद उभरे हुए निशानों को बनने से रोकने के लिए इनका उपयोग करने की सलाह देते हैं।

हालांकि, सिलिकॉन स्कार टेप सच में कारगर है या नहीं, इसे लेकर अधिकतर लोगों को संशय रहता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको सिलिकॉन स्कार टेप के बारे में विस्तारपूर्वक बता रहे हैं-
सिलिकॉन स्कार टेप क्या है?
सिलिकॉन स्कार टेप एक प्रकार की मेडिकल टेप है जिसे विशेष रूप से स्कार की अपीयरेंस को कम करने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह टेप सिलिकॉन से बनी होती है। सिलिकॉन स्कार टेप का उपयोग अक्सर सर्जरी या चोट के बाद किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह एक माइक्रोएनवायरनमेंट बनाकर काम करता है। यह स्किन को हाइड्रेट करने और कोलेजन प्रोडक्शन को रेग्युलेट करने में मदद करता है, जिससे निशान को हील करने में काफी मदद मिलती है। इतना ही नहीं, सिलिकॉन स्कार टेप घाव वाले एरिया को बाहरी जलन से भी सुरक्षा प्रदान कर सकती है।
क्या सिलिकॉन स्कार टेप प्रभावी है?
शोध बताते हैं कि सिलिकॉन स्कार टेप, जब लगातार और सही तरीके से उपयोग किया जाता है, तो इससे यकीनन फायदा मिलता है। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि सिलिकॉन स्कार टेप काम करती है, लेकिन यह निशान को पूरी तरह से मिटा नहीं सकती। जब आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो निशान का दिखना कम हो सकता है, लेकिन यह उसे पूरी तरह से हटा नहीं सकता। यह निशान के आकार को कम करने के साथ-साथ सूजन, खुजली, रेडनेस व असहजता को भी कम करती है। सर्जिकल प्रोसेस के बाद यह उभरे हुए निशानों को विकसित होने या बदतर होने से भी रोक सकता है।
निशान के लिए सिलिकॉन जेल या टेप में से क्या बेहतर है?
सिलिकॉन जेल और सिलिकॉन टेप दोनों ही निशानों को कम करने के लिए प्रभावी विकल्प हैं, लेकिन इनमें से कौन सा बेहतर है, यह व्यक्तिगत प्राथमिकताओं और इलाज किए जा रहे निशान के प्रकार पर निर्भर कर सकता है।
सिलिकॉन जेल को सीधे स्किन पर लगाया जाता है। यह निशान के ऊपर एक पतली और ट्रांसपेरेंट लेयर बनाती है। यह लेयर नमी को बनाए रखने में मदद करती है, जो हाइड्रेशन में सुधार करके हीलिंग को स्पीडअप कर सकती है। सिलिकॉन जेल को किसी साइज व शेप के स्कार पर लगाया जा सकता है।
दूसरी ओर, सिलिकॉन स्कार टेप एक सिलिकॉन शीट है जिसे सीधे निशान पर रखा जाता है। यह सिलिकॉन जेल के समान लाभ प्रदान करता है लेकिन एक अलग रूप में। सिलिकॉन टेप को उन क्षेत्रों में निशान के लिए प्राथमिकता दी जा सकती है जहां जेल अच्छी तरह से चिपक नहीं सकता है। सिलिकॉन टेप का उपयोग आम तौर पर बड़े घावों या निशानों के लिए किया जाता है जिनका इलाज अकेले जेल से करना मुश्किल होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
