Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Stockholm Syndrome: क्या है ये बीमारी जिसमें किडनैपर से हो जाता है प्यार, 'हाईवे' में आलिया भी थी इसकी शिकार
What is Stockholm Syndrome : राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस ने करीब 14 महीने पहले अगवा किए हुए बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया जिसके बाद एक इमोशनल नजारा देखने को मिला। जब पुलिस ने किडनैपर से बच्चे को छुड़ाकर उसकी मां को सौंपना चाहा तो 25 माह का मासूम अपने किडनैपर से ही लिपट कर जोर-जोर से रोने लगा और बच्चा उसे छोड़ने को तैयार नहीं हुआ। बच्चा खूब रोता रहा। ये देखकर उसे किडनैप करने वाले आरोपी के आंखों में भी आंसू आ जाते हैं।
अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग बच्चे का ध्यान रखने के लिए किडनैपर की खूब तारीफ कर रहे हैं।
#Jaipur | A surprising video from Jaipur shows a kidnapped child reunited with police, but instead of being happy, the child hugs the kidnapper and cries. The kidnapper also gets emotional. This scene is complicated and raises questions about how people form connections and deal… pic.twitter.com/3KEXT5J100
— Rishabh Rajput (@_RishabhRajput) August 30, 2024
अब इस मामले को स्टॉकहोम सिंड्रोम से जोड़कर देखा जा रहा है। स्टॉकहोम सिंड्रोम एक तरह की मानसिक बीमारी हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-
क्या हैं स्टॉकहोम सिंड्रोम?
स्टॉकहोम सिंड्रोम किसी व्यक्ति की उस मनोवैज्ञानिक स्थिति को कहा जाता है, जिसमें बंधक को अपने ही किडनैपर से सहानुभूति या इमोशनल अटैचमेंट होने लगता है। इस मेडिकल कंडीशन के ऊपर कई हॉलीवुड-बॉलीवुड फिल्में बन चुकी हैं। 'हाई वे' फिल्म याद हैं न जिसमें आलिया भट्ट का किडनैप हो जाता है और बाद में उसे अपने किडनैपर रणदीप हुड्डा से प्यार हो जाता है। इसके अलावा बैंक लूट पर बनी फेमस बेवसीरीज 'मनी हाइस्ट' में ऐसा ही कुछ होता है।

कैसे मिला इस बीमारी को नाम
साल 1973 में स्टॉकहोम (स्वीडन की राजधानी) के क्रिमिनोलॉजिस्ट नील्स बेजेरोट इस मेडिकल कंडीशन को स्टॉकहोम सिंड्रोम नाम दिया था। ये शब्द स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में हुई एक बैंक डकैती के बाद सामने आया था। जहां दो बैंक लुटेरे मशीन गन लेकर बैंक में घुस आए थे, पहले तो लोगों को लगा कि ये लोग बैंक लूटकर कुछ देर में चले जायेंगे, पर ऐसा हुआ नहीं मामला 6 दिन खिंच गया। 23 अगस्त से लेकर 28 अगस्त तक बैंक के स्टाफ को बैंक के ही वॉल्ट में लुटेरों ने स्टाफ को बंधक बनाकर रखा था। इन 6 दिनों में किडनैपर्स और बंधकों के बीज पॉजिटिव इमोशन बनने लगे। इसके बाद बैंक की एक स्टाफ ने तो एक डकैत से सगाई कर ली और स्टाफ ने ही चंदा इक्ट्टा कर फंड बनवाया और डकैतों का केस लड़ने के लिए वकील मुहैया करवाया।
ऐसे हावी होता है यह सिंड्रोम?
किडनैप हुआ व्यक्ति पहले से अगर PTSD,चिंता, और अवसाद जैसी समस्या से गुजर रहा हो तो ये सिंड्रोम तेजी से हावी होता है। किडनैप हुए व्यक्ति को लगता है कि जिसने भी उसे किडनैप किया है, वो उसका ख्याल रख रहा है। ऐसे में अकेलेपन के बीच पैदा हुआ साइकोलॉजिकल रिएक्शन के वजह से दोनों के बीच फीलिंग्स पनपने लगती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
