Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Bed Rotting ट्रेंड क्या हैं? जो युवाओं को सेल्फकेयर के नाम पर बना रहा है बीमार
Bed Rotting: सोशल मीडिया पर रोज नए टर्म और ट्रेंड आते हैं जो पॉपुलर हो जाते हैं। इन दिनों एक और ट्रेंड हैं जो युवाओं में काफी पॉपुलर हो रहा है। बेड रोटिंग कहा जा रहा है।
दरअसल, बेड रोटिंग के जरिए लोग काम के प्रेशर को कम करने के लिए सेल्फ केयर पर फोकस करते हैं। जिंदगी में हर कोई लाइफ के उस एक फेज से गुजरता हैं, जब उसे कुछ नहीं करने का दिल करता है। बस मन करता हैं कि दिनभर बिस्तर पर ही रहे। इसे ही GenZ की भाषा में बेड रोटिंग कहा जाता है। आइए जानते हैं इस ट्रेड के बारे में डिटेल में।
बेड रोटिंग वैसे तो एक रिलैक्सिंग प्रोसेस है, जिसे लोग सेल्फ केयर का हिस्सा भी मानते हैं। लेकिन यह ट्रेंड आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है।

बेड रोटिंग के साइड इफेक्ट
बेड यानी बिस्तर रोटिंग यानी सड़ना यानी पूरे दिन बिस्तर पर ही समय बिताना। इस ट्रेंड में लोग एक या पूरा दिन बिस्तर पर ही पड़े रहते हैं। बिना कुछ काम किए लेटे लेटे बिता देते हैं। इसका मतलब ये है कि वो इस दिन सिर्फ आराम करते हैं और कोई काम नहीं करते हैं।
बेड रोटिंग में कुछ लोग एक या तो कुछ लोग दो दिन तक इस ट्रेंड को फॉलो करते हैं। ऐसे में ये आपकी मेंटल हेल्थ के लिए नुकसनादायक साबित हो सकता है।
कई मेंटल हेल्थ रिसर्च में यह बात सामने आई है कि ज्यादा देर तक बिस्तर पर लेटे रहने से आपको मूड स्विंग्स या तनाव और कुछ मामलों में ये डिप्रेशन की समस्या भी हो सकती है। सेल्फ केयर के लिए एक दिन के लिए बेड रोटिंग फॉलो करना ठीक नहीं हैं। लेकिन एक दिन से ज्यादा बेड रोटिंग फॉलो करने से मेंटल हेल्थ बिगड़ सकता है।
Bed Rotting से हो सकती है ये समस्या
- बेड रोटिंग के कुछ नुकसान भी है। दिनभर बेड पर लेटे रहने से आपको कमर दर्द की समस्या हो सकती है।
- आलस की समस्या हो सकती है।
- शरीर की मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन शुरू हो सकता है। - दिन भर बेड पर लेटे रहने से सुस्ती छा सकती है और आप बीमार भी महसूस कर सकते हैं।
- फिजिकल एक्टिविटी नहीं करने से मोटापा भी हो सकता है।
- मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाने के वजह से ये आपको काफी अनहेल्दी फील होता है।
- यह ट्रेंड लेजी फील करवाने के साथ बीमार भी बना सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
