Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
जहरीले अंगूर खाने से बिगड़ सकती हैं तबीयत, एक्सपर्ट ने बताया खाने से पहले कैसे करें साफ
how to remove pesticides from grapes : इंस्टाग्राम पर पिछले कुछ समय से एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें अंगूर की टोकरी को सफेद रंग के पानी में डुबोकर निकाला जा रहा है। दावा किया जा रहा है ये साधारण पानी नहीं बल्कि कीटनाशक है। वीडियो के मुताबिक अंगूरों को लंबे समय तक कीट और कीड़ों सुरक्षित रखने के लिए और मिठास बढ़ाने के लिए प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल किया जाता है।
आपको बता दें कि अंगूर को साधारण पानी से धोने से ही केमिकल नहीं निकलते हैं। इस तरह का अंगूर खाने से तबीयत खराब हो सकती है। ये 'केमिकल तंत्रिका तंत्र को नुकसान पहुंचाने के अलावा पेट की बीमारी और कैंसर का कारण भी बन सकते हैं। इसके बाद से एक के बाद एक एक्सपर्ट और इंफ्लूएंसर्स ने इन अंगूरों में लगे केमिकल को नष्ट करने का तरीका बताया है।

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. दीक्षा भावसर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके अंगूर को साफ करने के दो तरीकों बताए हैं जो आपकी अंगूर साफ करने में मदद कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि केमिकल को अंगूर से कैसे हटाए और इनका सेवन करें।
इन टिप्स को करें फॉलो
पहला तरीका
अंगूर को साफ करने के लिए अंगूरों को एक बड़े बर्तन में डाल दें। अब इसमें पानी भर लें। अब इसमें 2 बड़े चम्मच डिस्टिल्ड विनेगर या सेब का सिरका मिलाएं। अंगूरों को इस घोल में चारों ओर घुमाएं और फिर उन्हें 10 मिनट तक भीगने दें। इसके बाद इनमें से अंगूरों को छान लें। अब अंगूरों को ठंडे पानी से अच्छी तरह साफ कर लें। अब इन्हें आप खा सकते हैं।
दूसरा तरीका
एक कटोरे में पानी भरें, अब बड़े सी-सॉल्ट और 2 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। तब तक मिलाएं जब तक वे पूरी तरह से पानी के साथ मिल न जाएं। अब इस घोल में सभी अंगूरों को डालकर डुबा दें। अंगूरों को लगभग 5 मिनट तक भीगने के बाद अंगूर को सादे पानी से धो लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications