Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Common Cold Vs Allergic: ठंड है या एलर्जी, जानें कैसे करें मालूम और बचाव का तरीका
Common cold vs Seasonal allergies : सर्दी में जुकाम या एलर्जी के मामले 70% तक बढ़ जाते हैं। इसमें सिर दर्द, आंखों में आंसू आना और कान में संक्रमण जैसी समस्या कॉमन है। कई बार लोग एलर्जी को कॉमन ठंड समझकर इसका इलाज करते हैं। इनमें सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आप कैसे पता चलेगा कि यह सिर्फ सामान्य जुकाम है या सीजनल एलर्जी है?
दोनों ही स्थिति में लक्षण बेहद कॉमन होते है। लेकिन दोनों के होने का कारण अलग-अलग होता है। आज हम आपको लक्षणों के आधार पर बताएंगे कि दोनों ही स्थिति में क्या अंतर हैं और बचाव का तरीका।

नॉर्मल कोल्ड कफ क्या है?
नॉर्मल कोल्ड कफ एक वायरल इंफेक्शन है। जो अलग-अलग वायरस के कारण होता है। इसे आम बोलचाल की भाषा में राइनोवायरस कहते हैं। यह किसी भी व्यक्ति को हो सकता है। साथ ही यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भी फैल सकता है. इसके आम लक्षणों में है- खराश, खांसी, गले में खराश, कंजेशन, छींक, हल्का बुखार शामिल हो सकते हैं। शुरुआत में धीरे-धीरे शुरू होती है बाद में यह फैल जाती है.
कैसे इससे बच सकते हैं?
खुद को ज्यादा से ज्यादा हाइड्रेट रहिए डाइट और लाइफस्टाइल का खास ख्याल रखें। ठंड के मौसम में खुद को एक्सपोज होने से बचाएं।
सीजनल एलर्जी क्या हैं?
सीजनल एलर्जी पराग, घास, फफूंद और पालतू जानवरों की रूसी जैसे एलर्जी कारकों के संपर्क में आने से उत्पन्न होती है। जब आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली इन पदार्थों को हानिकारक मानती है। तो यह हिस्टामाइन जारी करती है, जिससे छींक आना, नाक बहना या बंद होना, आंखों में खुजली या पानी आना और गले में खुजली जैसे लक्षण पैदा होते हैं। एलर्जी के लक्षण हर साल उस विशिष्ट मौसम के दौरान दोबारा उभरते हैं जब एलर्जी प्रबल होती है।
एलर्जी से बचाव का तरीका
- घर में धूल की सफाई के लिए सूखे कपड़े की जगह हल्के नम कपड़े का उपयोग करें। नम कपड़ा धूल को चिपका लेता है।
- कपड़ों से धूल के कण हटाने के लिए कम से कम 54 डिग्री सेल्सियस गर्म पानी में धोएं।
- एन-95 या एफएफपी2 मास्क 0.1 से 0.3 माइक्रॉन के कणों को भी फिल्टर कर देता है। ये कण इंसानी बाल से लगभग 700 गुना तक छोटे होते हैं।
नॉर्मल कोल्ड और सीजनल एलर्जी में होता है ये फर्क
- सर्दी वायरस के कारण होती है, जबकि सीजनल एलर्जी एलर्जी के संपर्क में आने से उत्पन्न होती है।
- सर्दी अक्सर धीरे-धीरे होती है, जबकि एलर्जी के संपर्क में आने पर एलर्जी के लक्षण आपको तुरंत शरीर पर दिखाई दे सकते हैं।
- सर्दी आम तौर पर लगभग एक सप्ताह तक रहती है, जबकि मौसमी एलर्जी पूरे एलर्जी के मौसम में बनी रह सकती है।
- सर्दी के कारण हल्का बुखार हो सकता है, जबकि एलर्जी के कारण ऐसा नहीं होता है।
-सर्दी होने पर छींक और नाक बहना समस्या होती है। जबकि एलर्जी होने पर बार-बार छींक आना, आंखों से पानी निकलना, होंठ, आंख और जीभ में सूजन, कान में खुजली होना, उल्टी होना, पेट दर्द और चेहरे पर लाल चकत्ते होना लक्षण होते हैं।
- ध्यान रखें कि एलर्जी से जुड़े लक्षण दिखने पर अपने मन से कोई भी दवा न लें। डॉक्टरी सलाह जरूर लें।
कितने समय तक बने रहे लक्षण ?
सर्दी के लक्षण आम तौर पर 3 दिन से लेकर लगभग एक सप्ताह तक रहती है, लेकिन कुछ लोगों में लक्षण 2 सप्ताह तक भी रह सकते हैं। लेकिन बेहतर मेडिकेशन से आप जल्दी कवर कर सकते हैं वहीं एलर्जी के लक्षण तब तक बने रहेंगे जब तक आप एलर्जी ट्रिगर करने वाले तत्व के संपर्क में हैं। जैसे अगर आपको बिल्ली के बालों से एलर्जी है, तो बिल्ली के आसपास जाने से बचें इससे आपको एलर्जी नहीं होगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
