Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Orange Vs Mosambi: संतरा या मौसंबी? कौनसा जूस पीना ज्यादा बेहतर है, जानें अंतर
Orange Vs Mosambi Juice: विटामिन सी के सेवन के लिए लोग ज्यादात्तर मौसंबी या संतरा के जूस का सेवन करना पसंद करते हैं। ऑरेंज और मौसंबी दिखने में काफी हद तक एक समान होते हैं लेकिन न्यूट्रिशनल वैल्यू के हिसाब से दोनों अलग-अलग हैं। आइए जानते हैं ऑरेंज और मौसंबी के न्यूट्रिशनल वैल्यू में क्या अंतर है और दोनों में से कौनसा जूस पीना सेहत के लिए ज्यादा लाभदायक है।

विटामिन सी
मौसंबी जूस में भी विटामिन-सी होता है लेकिन ऑरेंज की तुलना में कम होता है। ऑरेंज में पाए जाने वाले नेचुरल शुगर कंटेट के कारण उसमें मौसंबी की तुलना में ज्यादा कैलोरी होती है।
कैलोरी
ऑरेंज में पाए जाने वाले नेचुरल शुगर कंटेट के कारण उसमें मौसंबी की तुलना में ज्यादा कैलोरी होती है। मौसंबी का जूस कम कैलोरी वाला और कम मीठा होता है इसलिए कैलोरी इनटेक को कम रखने वाले लोगों के लिए मौसंबी का जूस बेहतर ऑप्शन है।
शुगर लेवल
ऑरेंज नैचुरली स्वीट होते हैं और उसमें शुगर कंटेंट ज्यादा होता है। हालांकि ऑरेंज में मिलने वाला शुगर नेचुरल और फाइबर से भरपूर होता है लेकिन जूस बनाने के कारण शुगर कंसंट्रेट हो जाता है। मौसंबी कम मीठा होता है और इसमें कम शुगर पाया जाता है। यह शुगर इनटेक कम रखने वालों के लिए बेहतर है।
अन्य न्यूट्रिएंट्स
ऑरेंज में पोटैशियम होता है और यह हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा होता है। इसके अलावा ऑरेंज में फोलेट, थाइमिन और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं। मौसंबी में ऑरेंज की तुलना में पोटेशियम और फोलेट कम मात्रा में होता है। बॉडी हाइड्रेशन के लिए मौसंबी बेस्ट है, यह मांसपेशियों की ऐंठन को कम करता है, संतरे फाइबर से भरपूर होते हैं, पाचन की प्रक्रिया को बेहतर बनाता है।
नुकसान
साइट्रस एलर्जी या पेट के अल्सर वाले लोगों को बहुत अधिक मौसम्बी का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि इससे उनके लक्षण और खराब हो सकते हैं। जिन लोगों को किडनी की दिक्कत चल रही है, उन्हें सतंरा खाने से बचना चाहिए। संतरे में पोटेशियम की अधिक मात्रा के सेवन से किडनी में चोट लग सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
