Latest Updates
-
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह
क्या होता है हेल्थ पासपोर्ट, कब पड़ती है इसकी जरुरत और कैसे बनाएं
जब भी किसी दूसरे देश का सफर करना होता है तो पासपोर्ट की जरुरत होती है। बिना पासपोर्ट आप दूसरे देश के लिए सफर नहीं कर सकते हैं। वैसे इन दिनों कुछ देशों में आने से पहले हेल्थ पासपोर्ट की मांग की जाती हैं। कोरोना वायरस के प्रकोप से विदेश आने जाने को लेकर कई नियम बन गए है और उन्हें फॉलो करना भी जरूरी होता है। ऐसे में कई देश है जो दूसरे देश आने वाले नागरिकों से हेल्थ पासपोर्ट मांगते हैं। जिसमें आपके स्वास्थ्य संबंधी सूचना का उल्लेख होता है। आइए जानते हैं कि कैसे नॉर्मल पासपोर्ट के साथ हेल्थ पासपोर्ट बनाया जाता है और इसके क्या फायदे हैं

क्या होता है हेल्थ पासपोर्ट और फायदे
पासपोर्ट एक तरह का मेडिकल सर्टिफिकेट है। जिसमें वर्तमान स्वास्थ्य स्टेट्स के साथ ही अगर आप किसी भी बीमारी से ग्रसित है तो उस बारे में सारी डिटेल लिखी हुई होती है। खासकर कोरोनावायरस और दिल की बीमारी। अगर पासपोर्ट पर लिखा होता है कि आप किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित है तो फिर यात्रा के दौरान आपकी सहूलियत पर कुछ विशेष ध्यान दिया जाता है।

कैसा होता है हेल्थ पासपोर्ट ?
हेल्थ पासपोर्ट कागजी भी हो सकता है और डिजिटल भी हो सकता है और कई बार पासपोर्ट के साथ ही अपडेट कर दिया जाता है। कई बार एयरपोर्ट की तरफ से हेल्थ संबंधी एक कागज दिया जाता है जिसमें बीमारी का जिक्र होता है।
कैसे बनाएं हेल्थ पासपोर्ट ?
हेल्थ पासपोर्ट के लिए पासपोर्ट सेंटर या एयरपोर्ट पर हेल्थ फॉर्म भरना होगा। जिसमें अपनी बीमारी के बारे में बता सकते हैं और एयरपोर्ट अधिकारी से प्रमाणित करवा सकते हैं। इसे बनाने में ज्यादा फॉर्मेलिटी नहीं होती है। इसके लिए आपको अपनी हेल्थ से जुड़ी जरुरी कागजात मुहैया करवाने पड़ते हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications