Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
पाकिस्तान में इस ड्रिंक का है क्रेज, जानकर आपको भी पीने का करेगा मन
भीषण गर्मी हो या फिर कड़ाके की ठंड, भारत में हर मौसम में चाय के शौकीन आपको सैकड़ों मिल जाएंगे। देश के सभी राज्यों में सुबह आंख खुलते ही चाय पीने वालों से लेकर आधी रात को चाय पीने की तलब में चाय की दुकान ढ़ूंढते हुए लोग मिल ही जाएंगे। भारत में चाय के इतने दिवाने होने के बाद भी अभी तक चाय तो क्या कोई और ड्रिंक भी भारत का राष्ट्रीय पेय घोषित नहीं हुआ है। लेकिन क्या आपको पता है पाकिस्तान का राष्ट्रीय पेय यानि नेशनल ड्रिंक क्या है? अगर नहीं तो चलिए जानते हैं...

क्या है पाकिस्तान का राष्ट्रीय ड्रिंक?
पाकिस्तान में भी लोग अलग-अलग के ड्रिंक्स को पीना पसंद करते हैं। लेकिन वहां राष्ट्रीय पेय का स्थान सिर्फ एक ड्रिंक को मिला है। क्या आपको पता है कि वो ड्रिंक क्या है? दरअसल पाकिस्तान में साल 2019 में एक सरकार की ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक पॉल कराया गया। जिसमें लोगों से पूछा गया कि पाकिस्तान की नेशनल ड्रिंक कौन सी है।
पोल ने किया चौंकाने वाला खुलासा
ऑनलाइन पोल में 7,616 लोगों ने पाकिस्तान के नेशनल ड्रिंक के लिए वोट किया। इस वोट में 81.4 प्रतिशत लोगों ने गन्ने के जूस को अपना मत दिया, वहीं 14.6 प्रतिशत लोगों ने संतरे के जूस पर और सिर्फ 4 प्रतिशत लोगों ने गाजर के जूस को वोट दिया। जिसके बाद पाकिस्तान सरकार ने ऑनलाइन पोल के रिजल्ट के अनुसार ही गन्ने के जूस को राष्ट्रीय जूस घोषित कर दिया।
पाकिस्तान में गन्ने के जूस का क्रेज
पाकिस्तान में आप चाहे किसी ग्रामीण इलाके में चले जाएं या फिर शहर में गन्ने का जूस आपको बहुत आसानी से मिल जाएगा। खासकर गर्मी के मौसम में लोग इसे पीना काफी पसंद करते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों को ये ड्रिंक पीना काफी पसंद है।
गन्ने के जूस के हेल्थ बेनिफिट्स
गन्ने के जूस में सोडियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के अलावा गन्ने का जूस आपको कैंसर से बचाने, आपके पाचन को दुरुस्त रखने, किडनी को हेल्दी रखने और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए किया जाता है। जबकि सुबह खाली पेट गन्ने के रस का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत रहती है। गन्ने के जूस में ग्लूकोज की अच्छी मात्रा होती है. जो आपके शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
