Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
बारिश में बढ़ जाता है डेंगू-मलेरिया का खतरा, इन 5 नेचुरल तरीके से भगाएं मच्छर
बारिश में तो मच्छरों की समस्या बढ़ जाती है, इस मौसम में मच्छर जनित बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है। आपको बता दें कि रात में ही नहीं मच्छर काटते हैं बल्कि डेंगू के मच्छर दिन में काटते हैं।
मच्छरों की समस्या से बचने के लिए लोग एंटी मॉस्किटो ऑइनमेंट या फिर कॉइल का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इनका ज्यादा इस्तेमाल भी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। आइए जानते हैं ऐसे ही घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं, जो न सिर्फ मच्छरों को आपके आसपास फटकने नहीं देंगे।

नींबू और लौंग करेगा काम
नींबू और लौंग ऐसी चीज है, जो मच्छरों को इनकी महक अच्छी नहीं लगती है और इसलिए वे आपके घर से दूर रहते हैं। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि आप नींबू को स्लाइस में काटें और फिर उसमें 4-5 लौंग लगाएं। अब इसे घर के अलग-अलग कोनों में रख दें। यह मच्छरों को भगाने का एक अच्छा उपाय है।
लहसुन से बनाएं स्प्रे
मच्छर लहसुन की तेज गंध बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। आप इसका स्प्रे बनाकर मच्छरों के खात्में के लिए घर में छिड़क सकती हैं। लहसुन की 4-5 कलियां लें और उन्हें हल्का सा पीस लें फिर इसे एक बर्तन में एक कटोरी जितने पानी के साथ उबाल लें। अब आप इस घोल को ठंडा होने के बाद घर में स्प्रे करें। गार्डन एरिया में भी स्प्रे कर सकते हैं।
एसेंशियल ऑयल का करें इस्तेमाल
लैवेंडर, नीलगिरी, पेपरमिंट, टी ट्री और लेमनग्रास जैसे एसेंशियल ऑयल की खुशबू से मच्छर दूर भागते हैं। आप इन ऑयल को किसी कैरियर ऑयल जैसे नारियल तेल या जैतून का तेल मिलाकर अपनी स्किन पर लगा सकते हैं फिर इससे अपने घर में स्प्रे करें।
नीम का तेल
नीम का तेल भी नेचुरल रिपेलेंट की तरह काम करता है, नीम के तेल को पानी के साथ मिक्स करके अच्छे से मिलाकर पूरे घर में स्प्रे करें। अगर आप चाहें तो इसे अपनी स्किन पर भी लगा सकते हैं।
कपूर
कपूर से भी आप मच्छरों को घर से निकाल सकते हैं। घर के अंदर कपूर की गोलियां जलाएं। जब घर में इसका धुआं होता है तो मच्छर भाग जाते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो नारियल के तेल में भी कपूर मिलाकर शरीर में लगा सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications