Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
How to Treat Tonsillitis : मौसम बदलते ही बिगड़ गया गले का टॉन्सिल, जानें कैसे ठीक करें?
How to treat tonsillitis at Home : मौसम बदल रहा है ऐसे में वायरल फीवर का दौर शुरु हो चुका है साथ में गले में दर्द या टॉन्सिल जैसी समस्या से भी लोग इस मौसम में परेशान होने लगे हैं। जिसकी वजह से खाने और पीने में परेशानी होती है। कई बार टॉन्सिल की समस्या इतनी गंभीर हो जाती है कि ठीक होने में हफ्ते गुजर जाते हैं।
गले के दर्द को हल्के में लेने से कई बार टॉन्सिल बिगड़ भी जाता है। आज हम आपको इस बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं कि कैसे घर बैठे आप टॉन्सिल की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं और इससे पहले समझिए टॉन्सिल होता क्या है?

कैसे होती है टॉन्सिल की समस्या
गले के हमारे गले का जरुरी हिस्सा होता है, जो गले के अंदर की तरफ जाने वाले रास्ते की तरफ गांठ-सी होती है। इसे ही टॉन्सिल कहते हैं। जब इनमें सूजन की दिक्कत होती है तो इसे टॉन्सिलाइटिस बोलते है। इस समस्या में गले में बहुत दर्द होता है जो कभी कभी कान तक पहुंच जाता है। इसमें खाना निगलने और चबाने में बहुत ही दर्द होता है।
इस वजह से होता है टॉन्सिल
ठंड लगने से, मौसम के अचानक बदलने से, ठंडे से गर्म हो जाना और अचानक ठंड होने और दूषित वातावरण में रहने से भी ये प्रॉब्लम होती है। इसके अलावा चावल, ज्यादा ठंडी चीजें खाने, मैदा तथा खट्टी चीज़ें अधिक खाने से टॉन्सिल की वजह बनता है।। इन सबसे गैस बढ़ती है और कब्ज़ हो जाता है। इस रोग के होते ही ठंड लगने के साथ बुखार भी आ जाता है। आइए, जानते हैं टॉन्सिलाइटिस से निपटने के घरेलू उपाय -
ये घरेलू उपाय जरुर अजमाएं
- एक गिलास दूध गर्म में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं और सोने से पहले इसका सेवन करें।
- ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं और डिहाइड्रेड रहें, वरना सूखे गले में टॉन्सिल का दर्द ज्यादा चुभन पैदा करता है।
- ग्रीन टी का सेवन करें, हो सकें तो कुछ बूंदे शहद भी मिला लें।
- नमक के गुनगुने पानी से गरारे करें, इससे मुंह के अंदर का बैक्टीरिया मर जाएंगे।
- -एक सूती कपड़े में बर्फ के कुछ टुकड़े रखें और गले में टॉन्सिल वाली जगह पर सिकाई करें। ऐसा दिन में चार से पांच बार जरुर करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
