Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Type-5 Diabetes क्या है? क्यों लौट आई ये पुरानी बीमारी, इन लोगों को है ज्यादा खतरा
What is Type-5 Diabetes : आज की तेज रफ्तार और असंतुलित लाइफस्टाइल के कारण कई गंभीर बीमारियां लोगों को घेर रही हैं, जिनमें डायबिटीज एक आम लेकिन खतरनाक समस्या बन चुकी है। अब तक टाइप-1, टाइप-2 और जेस्टेशनल डायबिटीज के बारे में ही अधिकतर लोग जानते थे, लेकिन हाल ही में वैज्ञानिकों ने डायबिटीज के एक नए प्रकार टाइप-5 डायबिटीज की पहचान की है।

क्या है टाइप-5 डायबिटीज?
टाइप-5 डायबिटीज एक ऐसा नया प्रकार है, जो कुपोषण से जुड़ा हुआ है। यह टाइप-1 या टाइप-2 डायबिटीज से अलग है और मुख्य रूप से कमजोर, कुपोषित किशोरों और युवाओं को प्रभावित करता है। यह स्थिति उन लोगों में पाई जाती है जिनके शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता, जिससे पैनक्रियाज का विकास सही ढंग से नहीं हो पाता और इंसुलिन का उत्पादन या उपयोग प्रभावित होता है।
किन लोगों को होता है खतरा?
टाइप-5 डायबिटीज का सबसे अधिक खतरा दुबले-पतले, कमजोर और कुपोषित बच्चों, किशोरों और युवाओं को होता है। विशेष रूप से यह समस्या गरीब और निम्न-मध्यम आय वाले देशों में अधिक देखी गई है, जहां लोगों को संतुलित और पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता।
टाइप-5 डायबिटीज के लक्षण
इस डायबिटीज के लक्षण धीरे-धीरे सामने आते हैं, लेकिन समय रहते इन पर ध्यान देना जरूरी होता है। इसके सामान्य लक्षण इस प्रकार हैं:
- लगातार थकान महसूस होना
- बिना किसी कारण के वजन कम होना या न बढ़ना
- बच्चों और किशोरों में शारीरिक विकास रुक जाना
- बार-बार संक्रमण होना
- अत्यधिक प्यास लगना
- बार-बार पेशाब आना
- शरीर पर घाव या चोट का देर से ठीक होना
कैसे करें बचाव?
चूंकि टाइप-5 डायबिटीज को फिलहाल आधिकारिक मान्यता नहीं मिली है, इसलिए इससे बचाव के लिए कोई विशेष दवा या चिकित्सा पद्धति उपलब्ध नहीं है। लेकिन इससे बचाव के लिए सबसे जरूरी है शरीर को पर्याप्त पोषण देना।
यदि खानपान संतुलित, विटामिन, प्रोटीन और मिनरल्स से भरपूर हो, तो कुपोषण से बचा जा सकता है और इस प्रकार की डायबिटीज का खतरा भी काफी हद तक टाला जा सकता है। खासतौर पर किशोरों और युवाओं के लिए पर्याप्त भोजन और समय पर स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
