Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
गर्मी से परेशान हो एक शख्स ने गटका लिया 11 लीटर पानी ! फिर कुछ ऐसा हुआ कि अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
शरीर पानी के लिए अति आवश्यक होता है। एक स्वस्थ मनुष्य को खुद को हाइड्रेड रखने के लिए दिनभर में 3 से 5 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए क्योंकि डिहाइड्रेशन कई सारी समस्याओं का कारण बन सकता है। जैसे किडनी और लीवर फैलियर की वजह डिहाइड्रेशन ही होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा पानी पीना भी आपको अस्पताल पहुंचा सकता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां ज्यादा पानी पीने से व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराना पडा।
डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के टेक्सास में इन दिनों गर्मी का पारा 40 पार हो चुका है। गर्मी से बेहाल एक 74 साल के शख्स ने गर्मी में काम करते हुए बार-बार प्यास लगने की वजह से 5 घंटों के अंदर करीब 11 लीटर (3 गैलन) पानी पी लिया। इसके बाद उसे मतली, थकान, सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत होने लगी। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

नजर आते हैं ऐसे लक्षण
व्यक्ति के लक्षण हार्ट अटैक से मिलते-जुलते थे, इस कारण उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। इलाज के दौरान डॉक्टर्स ने बताया कि शख्स ने हद से ज्यादा पानी पी लिया था, जिसकी वजह से उसके खून में सोडियम की मात्रा घट गई और उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसे मेडिकल की भाषा में वॉटर इनटॉक्सिकेशन या वाटर पॉइजिनिंग भी कहते है।
वाटर इनटॉक्सिकेशन के नुकसान
दरअसल एक बार में ज्यादा पानी पीने बार में बहुत ज्यादा पानी पीने से यह खतरनाक कंडीशन पैदा हो सकती है। वॉटर इनटॉक्सिकेशन की वजह से लोगों के ब्रेन में सूजन, स्ट्रोक की नौबत आ सकती है और कई मामलों में मौत भी हो सकती है।
एक दिन में कितना पीना चाहिए पानी?
यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (CDC) के अनुसार एक वयस्क को एक दिन में 3 से 4 लीटर पानी पीना पर्याप्त होता है। लेकिन प्यास नहीं लगने पर जबरदस्ती भी जरूरत से ज्यादा पानी भी न पिएं। ऐसा करना सेहत के लिए घातक हो सकता है। अगर आप एक घंटे के भीतर 3-4 लीटर पानी पीते हैं और इसका आपकी किडनी पर इसका असर हो सकता है। इसलिए लोगों को एक दिन में करीब 8-10 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है, जिससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस बना रहे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
