Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Winter Red Nose : ठंडी लगते ही लाल हो जाती है नाक? जानें वजह और बचाव का तरीका
How To Get Rid Of Your Winter Red Nose : ठंड के मौसम में तेज हवाओं के कारण स्किन पर कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं, जैसे आंखों से पानी आना, स्किन का ड्राई होना और नाक का लाल होना। यह खासकर संवेदनशील त्वचा वाले लोगों में आम देखा जाता है। ठंडी हवाओं के कारण नाक की त्वचा में जलन, सूजन और दर्द हो सकता है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, ठंडी हवाओं के संपर्क में आने से शरीर की कोशिकाओं और नसों में बदलाव आता है, जिससे नाक की त्वचा का रंग लाल हो सकता है और यह जलन का कारण बनता है। इस स्थिति से बचने के लिए त्वचा को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है।

सर्दियों में नाक ठंडी होने की वजह
ठंडी हवा और नमी की कमी
सर्दियों में ठंडी हवा और नमी की कमी से स्किन में रूखापन बढ़ता है। जब त्वचा अत्यधिक सूखी होती है, तो नाक के आसपास की त्वचा पर लालिमा और जलन शुरू हो सकती है, जिससे discomfort महसूस होता है।
एलर्जी
सर्दियों में कुछ लोगों को त्वचा से जुड़ी एलर्जी की समस्या अधिक होती है, जिससे नाक, चेहरे और हाथों पर लालिमा और सूजन आ जाती है। यह समस्या ठंडी हवाओं के संपर्क में आने पर और बढ़ जाती है।
नसे प्रभावित होना
ठंड के कारण शरीर की रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिससे नाक के टिप का ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है। जब आप अचानक गर्म वातावरण में आते हैं, तो ये वाहिकाएं फैल जाती हैं, जिससे नाक की नसें नॉर्मल स्थिति में आकर लाल दिखने लगती हैं। यह स्थिति त्वचा में जलन और संवेदनशीलता का कारण बन सकती है।
बार-बार नाक पोछने की वजह से
सर्दियों में जुकाम और सर्दी की समस्या आम होती है, जिससे नाक बहने पर व्यक्ति बार-बार नाक पोछता है। इससे नाक की स्किन पर रगड़ लगने से लालिमा और जलन हो सकती है। यह स्थिति न केवल दर्दनाक होती है, बल्कि स्किन में संवेदनशीलता भी बढ़ाती है। वहीं, जिनकी स्किन संवेदनशील होती है, उनके लिए ठंडी हवाएं और नमी की कमी नाक की त्वचा को अधिक प्रभावित करती हैं। इस वजह से नाक के आसपास की त्वचा जल्दी लाल हो जाती है, जिससे जलन और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में सावधानी से नाक की देखभाल जरूरी है।
बचाव के उपाय
मॉइस्चराइजिंग: नाक के आसपास की त्वचा को सर्दियों में नियमित रूप से मॉइस्चराइज़र से हाइड्रेट करें।
ह्यूमिडिफायर का उपयोग: कमरे में ह्यूमिडिफायर चलाएं ताकि हवा में नमी बनी रहे।
सर्दी से बचाव: ठंडी हवा से बचने के लिए नाक को कपड़े से ढकें या स्कार्फ का इस्तेमाल करें।
हल्की क्रीम या ऑइल: नाक पर हल्की और नॉन-ऑयली क्रीम या प्राकृतिक तेल जैसे नारियल तेल का उपयोग करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
